Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»पहले मेरी बात सुनिए… नहीं तो कोर्ट से बाहर कर दूंगा; ममता के इस्तीफे के लिए अड़े वकील, भड़के CJI चंद्रचूड़…
    देश

    पहले मेरी बात सुनिए… नहीं तो कोर्ट से बाहर कर दूंगा; ममता के इस्तीफे के लिए अड़े वकील, भड़के CJI चंद्रचूड़…

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पहले मेरी बात सुनिए… नहीं तो कोर्ट से बाहर कर दूंगा; ममता के इस्तीफे के लिए अड़े वकील, भड़के CJI चंद्रचूड़…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सख्त रुख अपनाया।

    देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने एक वरिष्ठ वकील की उस दलील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी।

    इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में गर्मा-गर्मी देखने को मिली।

    सुप्रीम कोर्ट के इस केस की सुनवाई के दौरान जैसे ही अदालत अपने दिन की सुनवाई समाप्त करने वाली थी, एक वरिष्ठ वकील ने ममता बनर्जी के इस्तीफे के लिए अदालत से निर्देश की मांग करते हुए एक अंतरिम आवेदन दाखिल करने की कोशिश की।

    इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने इस आवेदन पर नाराजगी जताते हुए कहा, “एक सेकंड, आप किसके लिए पेश हो रहे हैं? यह राजनीतिक मंच नहीं है। आप बार के सदस्य हैं।

    गौर से सुनें… आप जो कह रहे हैं, वह कानूनी अनुशासन के नियमों के अनुसार होना चाहिए। हम यहां राजनीतिक नेताओं के बारे में सुनने के लिए नहीं हैं।”

    सीजेआई चंद्रचूड़ ने समझाया कि कोर्ट का ध्यान कोलकाता में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं पर है। उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे मुख्यमंत्री के इस्तीफे का निर्देश देने के लिए कह रहे हैं… तो यह हमारे अधिकार क्षेत्र का हिस्सा नहीं है।”

    चंद्रचूड़ ने फिर से हस्तक्षेप किया जब वकील ने अपनी दलील जारी रखी। सीजेआई चेतावनी भरे लहजे में कहा, “एक सेकंड, पहले मेरी बात सुनिए, अन्यथा मैं आपको कोर्ट से बाहर कर दूंगा।”

    पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फोरम ने स्पष्ट किया है कि वे मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी पांच मांगों को ठोस तरीके से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच में प्रगति पर चर्चा की और सीबीआई को 24 सितंबर तक ताजा स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    अदालत ने मृतक डॉक्टर के पिता की एजेंसी द्वारा खोजी गई कुछ जानकारियों को सुनने की भी बात की। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि जूनियर डॉक्टर मामले की जांच में मदद के लिए क्राइम स्पॉट पर मौजूद लोगों के नाम भी प्रदान करेंगे।

    The post पहले मेरी बात सुनिए… नहीं तो कोर्ट से बाहर कर दूंगा; ममता के इस्तीफे के लिए अड़े वकील, भड़के CJI चंद्रचूड़… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना

    November 4, 2026

    हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।

    November 4, 2026

    एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।

    November 4, 2026

    जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव

    November 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.