Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
    राज्य

    खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गाजियाबाद में आयोजित विद्या भारती के 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें अनुशासन, एकजुटता, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करती हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों का एक मंच पर जुटना भारत की विविधता में एकता का परिचय देता है। हिमालयी सीमांत क्षेत्रों से लेकर कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिमी सीमाओं तक के खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन को लघु भारत का स्वरूप प्रदान करती है।
    उन्होंने कहा कि खेल का मैदान भाषा, वेशभूषा और क्षेत्रीय भिन्नताओं से ऊपर उठकर सभी को एक सूत्र में बांधता है। यहां खिलाड़ियों को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को जानने का अवसर भी मिलता है। जीत जहां आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, वहीं हार अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है।

    सीएम धामी ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्ष 1952 में गोरखपुर में पहले सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से शुरू हुई संस्था की यात्रा आज देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। सीमांत, ग्रामीण, जनजातीय और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए संस्था के प्रयास सराहनीय हैं। उत्तराखंड में भी इसके विद्यालय शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में योगदान दे रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षा के साथ शारीरिक विकास को भी समान महत्व दिया गया है। खेलों से विद्यार्थियों में साहस, धैर्य, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। खेलकूद की अनुशासित दिनचर्या बच्चों को समय प्रबंधन और सामूहिक जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाती है।
    मुख्यमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, नियमित अभ्यास और मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं। इससे सामान्य परिवारों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी अपनी क्षमता दिखाने के अवसर मिल रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश में खेल सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विद्या भारती के महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री यतीन्द्र कुमार शर्मा, खेल विभाग के अखिल भारतीय संयोजक मुक्तेश बगेशा, महेश गुप्ता, डॉ. विजय पाल सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।

    November 4, 2026

    एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।

    November 4, 2026

    जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव

    November 4, 2026

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..

    November 4, 2026

    जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..

    November 4, 2026

    लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    November 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खिलाड़ियों को सम्मानित कर सीएम धामी ने बढ़ाया उत्साह, कहा- खेलों से मजबूत होती है राष्ट्रभावना

    November 4, 2026

    हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर धामी सक्रिय, लामाचौड़ में परिसर के लिए मांगी वन भूमि।

    November 4, 2026

    एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य, गिरधारी साहू की गिरफ्तारी के लिए दो राज्यों में दबिश।

    November 4, 2026

    जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव

    November 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.