Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज
    देश

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में खटपट शुरू हो गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) ने बिहार चुनाव का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बिहार के चुनाव में राज ठाकरे नहीं थे, तो भी कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया। खास बात है कि 61 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ रही कांग्रेस 6 पर सिमट गई थी। खास बात है कि शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की बात कही है। फिलहाल, चुनाव की तारीख तय नहीं है।

    बिहार चुनाव प्रदर्शन पर कसा तंज
    सामना में प्रकाशित संपादकीय के अनुसार, 'कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने घोषणा की है कि वह मुंबई महानगरपालिका चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। बिहार के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी में जो आत्मविश्वास पैदा हुआ है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कांग्रेस एक स्वतंत्र पार्टी है। महाविकास आघाडी में वह एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। इसलिए उसे समय-समय पर राष्ट्रीय पार्टी होने का तेवर दिखाना पड़ता है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की घोषणा उनका अपना मुद्दा है।'

    मनसे का नाम लेकर घेरा
    आगे कहा गया, 'कांग्रेस का कहना है कि शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एक साथ आ रही हैं। चूंकि मनसे इंडिया गठबंधन या महाविकास आघाडी का हिस्सा नहीं है इसलिए कांग्रेस राज ठाकरे से हाथ नहीं मिला सकती। कांग्रेस को लगता है कि अगर राज ठाकरे साथ आते हैं तो कांग्रेस को झटका लगेगा। बिहार चुनाव में शिवसेना या राज ठाकरे नहीं थे। फिर भी कांग्रेस को दारुण पराजय का सामना करना पड़ा। मुंबईकर कांग्रेसियों का इस बारे में क्या कहना है?'

    'सिर्फ कांग्रेस नहीं करती संविधान की चिंता'
    लेख में कहा गया, 'मुंबई कांग्रेस की नेता सांसद वर्षा गायकवाड कहती हैं, ‘हम देश के संविधान का सम्मान करनेवाला समूह हैं। कुछ दल लगातार मारपीट कर कानून अपने हाथ में लेने की बात करते हैं। यह हमारी संस्कृति के अनुकूल नहीं है।’ श्रीमती गायकवाड ने कांग्रेसी संस्कृति का जो लेखा-जोखा पेश किया है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ कांग्रेस ही संविधान की चिंता करती है और बाकी दल चुप बैठे हैं।'

    मुस्लिम वोटर दूर होने का दावा
    शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में राज ठाकरे भी साथ थे। पार्टी ने सवाल किया कि इसमें वामपंथी दल और कांग्रेस भी साथ थे, 'दरअसल, वामपंथी दल को इस बात से लेकर ज्यादा नाराजगी रहती है। लेकिन उन्हें राज ठाकरे और उनकी पार्टी की भागीदारी पर कोई आपत्ति नहीं दिख रही है। फिर मुंबई के राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के मन में ‘स्वतंत्र’ विचार क्यों आ रहे हैं?'

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल का कहना है, 'कांग्रेस को डर है कि उत्तर भारतीय और मुस्लिम मतदाता हमसे दूर हो जाएंगे। मुस्लिम समुदाय ने लोकसभा और विधानसभा में महाविकास आघाडी को वोट दिया। कोरोना काल में उद्धव ठाकरे ने जाति-धर्म की परवाह किए बिना जो मदद की, उसका नतीजा यह हुआ कि मुसलमानों के वोट शिवसेना को मिले और कांग्रेस चाहे जितना भी डरे, मुसलमानों के ये वोट शिवसेना सहित महाविकास के ही पास आते रहेंगे हमें पूरा विश्वास है। कांग्रेस को मुंबई के मुसलमानों और उत्तर भारतीयों की चिंता नहीं करनी चाहिए….।'

    साथ चुनाव लड़ने की अपील
    शिवसेना (यूबीटी) के मुताबिक, खैर, आप मुंबई में स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे। फिर बाकी सत्ताईस महानगरपालिकाओं का क्या? क्या आप वहां भी ‘एकला चलो रे’ की भूमिका निभाते रहेंगे? ऐसा नहीं लगता। समझदारी इसी में है कि सभी मराठीजन महाराष्ट्र धर्म के रूप में एक साथ आएं और भाजपा के अडानी-शाह के खिलाफ यलगार करें। महाराष्ट्र का हित इसी में है। संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई में कांग्रेस ने जो किया वो इस बार न करे…।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025

    दोस्ती की नई उड़ान: 6 साल बाद एयर इंडिया चीन के लिए फिर से तैयार

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.