Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»फर्जी निकली विमानों में बम की 994 धमकियां, संसद में बोली सरकार
    देश

    फर्जी निकली विमानों में बम की 994 धमकियां, संसद में बोली सरकार

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फर्जी निकली विमानों में बम की 994 धमकियां, संसद में बोली सरकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में इस वर्ष 13 नवंबर तक विभिन्न विमान कंपनियों को 994 बम की धमकियां मिलीं और इनसे निपटने के लिए मजबूत प्रोटोकाल मौजूद है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में बताया कि ऐसी धमकियों के खतरे से निपटने के लिए मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा अधिनियम, 1982 और विमान (सुरक्षा) नियम, 2023 के खिलाफ गैरकानूनी कृत्यों के दमन में संशोधन की योजना बनाई है।

    उन्होंने बताया कि अगस्त 2022 से लेकर 13 नवंबर 2024 तक 1,143 बम की धमकियों भरी काल/मैसेज मिले। अगस्त 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक इनकी संख्या 27 थी, जो 2023 में 122 पहुंच गई। जबकि जनवरी 2024 से लेकर 13 नवंबर 2024 तक इनकी संख्या 994 रही।

    मोहोल ने बताया कि हाल ही में मिली धमकियां फर्जी थीं और देश में किसी भी हवाईअड्डे या विमान में किसी भी तरह का खतरा नहीं पाया गया। हालांकि कुछ उड़ानों का संचालन जरूर प्रभावित हुआ। हर हवाईअड्डे पर बम धमकी के खतरों का आंकलन करने के लिए विशेष समिति तैनात है, जो धमकी मिलने पर खतरे को भांपकर जरूरी कार्रवाई करती है।

    इस वर्ष कम हुआ विमानों का किराया
    उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में विमानों का किराया कम हुआ और त्योहारी मौसम के दौरान कई मार्गों पर टिकटों की दरों में कमी देखने को मिली। कुछ तिमाही में विमान टिकटों की कीमतें बढ़ाए जाने की चिंता के बीत केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हवाई किराये पर सरकार का नियंत्रण नहीं होता और विमान कंपनियों के पास पूर्व के नियमों और परिचालन आवश्यकताओं के हिसास से किराया तय करने की छूट होती है।

    हालांकि सरकार यात्रियों की सुविधा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए बेहद ज्यादा किराया वसूले जाने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करती है। विमान कंपनियां यात्रियों के हितों का ध्यान रखते हुए किराया तय करते वक्त कई चीजें ध्यान रखती हैं। विशेषरूप से त्योहारों के समय कई क्षेत्रों में किराये में कमी देखने को मिली।

    सरकार ने ब्लॉक किए 6.69 लाख सिम कार्ड
    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर केंद्र ने 15 नवंबर 2024 तक 6.69 लाख सिम कार्ड और 1.32 लाख आइएमइआइ नंबर ब्लाक किए हैं। टेलीकाम सेवा प्रदाताओं ने एक सिस्टम बनाया है जो भारतीय मोबाइल नंबर जैसे दिखाई देने वाले विदेशी फर्जी फोन कॉल की पहचान कर उन्हें ब्लाक करता है।

    हाल ही में डिजिटल अरेस्ट, फेडेक्स फर्जीवाड़े और सरकारी-पुलिस अधिकारी के रूप में काल करने वाले साइबर अपराधियों द्वारा यह अंतरराष्ट्रीय काल की जाती हैं। अब तक 9.94 लाख से ज्यादा शिकायतों के आधार पर 3,431 करोड़ रुपये की रकम बचाई जा चुकी है।

    अगले पांच साल में 36 नई कोयला खदानों की योजना
    केंद्रीय कोयला एवं खदान मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि सरकारी कोल इंडिया लिमिटेड की अगले पांच सालों में 36 नई कोयला खदानें विकसित करने की योजनाएं हैं। जबकि एसीसीएल की सात और एनएलसीआइएल की दो नई खदानें विकसित करने की योजना है। कोयला मंत्रालय ने 175 कोल ब्लॉक आवंटित किए है, जिनमें से 54 फिलहाल संचालित हो रही हैं और 65 ब्लॉक को खोलने की अनुमति मिल गई है। वर्ष 2023-24 के 893.191 मिलियन टन की तुलना में भारत में 2023-24 में 997.8 मिलियन टन कोयले का उत्पादन हुआ।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.