Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल
    छत्तीसगढ़

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

     

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ

     

    पहली बार जिले को मिली भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी, 160 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

     

    *बेमेतरा,  जिले में पहली बार आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 (भारोत्तोलन बालक/बालिका 17 एवं 19 वर्ष) का आज पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा प्रांगण में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू एवं अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद श्री विजय बघेल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पॉवर लिफ्टिंग उठाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    खेल जीवन में अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सशक्त माध्यम हैं।

    उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल में हार से निराश या हताश नहीं होना चाहिए। हार को सीख के रूप में लेकर उत्साह, लगन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर,रायपुर और दुर्ग संभाग के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

    जिले को पहली बार राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता में सरगुजा, बिलासपुर, बस्तर,रायपुर एवं दुर्ग संभाग से लगभग 160 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता  31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भारोत्तोलन में अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

     

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

     

    उद्घाटन समारोह में सिंघोरी विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक स्थानीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों का मन मोह लिया।

     

    इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

     

    जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, खेल मैदान, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..

    August 31, 2026

    दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया जनसेवा में समर्पित….

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ…..

    August 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.