Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»‘भारतीय आसमान सुरक्षित है’, 70 विमानों को मिली धमकी के बाद BCAS की बड़ी अपील
    देश

    ‘भारतीय आसमान सुरक्षित है’, 70 विमानों को मिली धमकी के बाद BCAS की बड़ी अपील

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘भारतीय आसमान सुरक्षित है’, 70 विमानों को मिली धमकी के बाद BCAS की बड़ी अपील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देशभर की एयरलाइंस को बम धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक दिन में 30 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिली। इन धमकियों की वजह से यात्रियों में दहशत का माहौल फैल जाता है। उन्हें असुविधा का भी सामना करना पड़ता है।

    इस बीच नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि बम की फर्जी धमकियों पर जल्द से जल्द अंकुश लगा दिया जाएगा। भारतीय आकाश पूरी तरह से सुरक्षित है। यात्री बिना किसी डर के यात्रा करें।

    मजबूत प्रोटोकॉल, यात्री डरें नहीं

    बीसीएएस डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा कि फर्जी धमकियों से निपटने के लिए एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही इन धमकियों पर लगाम लगाई जाएगी। भारतीय आकाश पूरी तरह से सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल मजबूत है। सख्ती से इसका पालन भी किया जा रहा है। यात्री बिना किसी डर के यात्रा करें। इस मामले में एयरलाइंस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई है।

    जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    शनिवार को दिल्ली स्थित बीसीएएस मुख्यालय में एयरलाइंस कंपनियों की एक अहम बैठक हुई। एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी समस्याओं को बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन के सामने रखी। लगातार आ रही धमकियों के मुद्दे पर लंबी चर्चा चली। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में बम धमकी की वजह से एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ हो सकती है। बीसीएएस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही इसके मूल कारणों तक पहुंच जाएंगे।

    धमकियों से यात्री भी परेशान

    लगातार बम धमकियों की वजह से एयरलाइंस को सामान्य तरीके से परिचालन में दिक्कत आ रही है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि लगातार मिल रहीं धमकियों से एयरलाइंस, सुरक्षा बलों और यात्रियों पर काफी बोझ पड़ा है। पिछले एक हफ्ते में 70 से अधिक विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है। स्पाइस जेट और एयर एशिया की पांच-पांच फ्लाइट को बम की धमकी मिली। जांच में यह सभी धमकी फर्जी निकलीं।

    कानून में संशोधन की तैयारी में केंद्र

    इस बीच इन धमकियों की वजह से सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय कई अन्य मंत्रालयों के संपर्क में है। इन मंत्रालयों के बीच कानून में जरूरी संशोधन की बातचीत चल रही है। कानून और गृह मंत्रालय के परामर्श से एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विमान अधिनियम- 1934 और विमान नियम- 1937 व अन्य कानूनों में संशोधन का मसौदा तैयार करेगी। इसका उद्देश्य बम की फर्जी धमकी देने वालों को पांच साल की सजा और नो फ्लाई लिस्ट में डालना है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.