Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»इस बैंक का मुनाफा 24% गिर गया है, लेकिन शेयर रिकवरी मोड में बढ़ रहा है और उसकी कीमत ₹205 है…
    देश

    इस बैंक का मुनाफा 24% गिर गया है, लेकिन शेयर रिकवरी मोड में बढ़ रहा है और उसकी कीमत ₹205 है…

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

    इस तिमाही में बैंक का मुनाफा 24 प्रतिशत घटकर 223 करोड़ रुपये रह गया है।

    आरबीएल बैंक ने शनिवार को बताया कि क्रेडिट कार्ड और स्मॉल लोन अकाउंट्स से उत्पन्न परिसंपत्ति गुणवत्ता चुनौतियों के कारण मुनाफा घट गया।

    बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 294 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 372 करोड़ रुपये रहा था।

    क्या कहा सीईओ ने

    आरबीएल बैंक के सीईओ और एमडी आर सुब्रमण्यकुमार ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस अकाउंट में तनाव उद्योग-व्यापी मुद्दों के कारण है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के मोर्चे पर जहां नियामक उद्योग के लिए जोखिम की बात कर रहा है, वह आंतरिक पहलुओं के कारण है।

    बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि क्रेडिट कार्ड पर आने वाली चुनौतियां दिसंबर तिमाही के अंत तक सुलझ जाएंगी, लेकिन माइक्रो लोन पर यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है।

    एक अधिकारी ने बताया कि तिमाही के दौरान ताजा स्लिपेज लगभग दोगुना होकर 1,026 करोड़ रुपये हो गया और इसमें से लगभग 70 प्रतिशत वृद्धि क्रेडिट कार्ड खातों से हुई, जबकि शेष वृद्धि माइक्रो फाइनेंस से हुई।

    एडवांस में 15 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद तिमाही के दौरान इसकी मुख्य शुद्ध ब्याज आय केवल नौ प्रतिशत बढ़कर 1,615 करोड़ रुपये रही और यह धीमी वृद्धि मुख्य रूप से सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) और क्रेडिट कार्ड में परिसंपत्ति गुणवत्ता के मुद्दों के कारण हुई।

    शेयर का हाल

    आरबीएल बैंक के शेयर की बात करें तो बीते शुक्रवार को यह 1.43% बढ़कर 205.45 रुपये पर पहुंच गया। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर ट्रेडिंग के दौरान 2 फीसदी तक चढ़ गया था।

    इस दौरान शेयर की कीमत 208.15 रुपये तक पहुंच गई। 11 जनवरी 2024 को शेयर 300.50 रुपये तक पहुंच गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

    8 अक्टूबर 2024 को शेयर 189.65 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो लेवल है। इस लिहाज से देखें तो बीते कुछ दिनों से शेयर रिकवरी मोड में है।

    The post इस बैंक का मुनाफा 24% गिर गया है, लेकिन शेयर रिकवरी मोड में बढ़ रहा है और उसकी कीमत ₹205 है… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.