Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»पीएम मोदी के प्रति रूस ने जताया आभार, एक चैनल पर दिखाई जाती हैं भारतीय फिल्में; पुतिन ने की खूब तारीफ…
    देश

    पीएम मोदी के प्रति रूस ने जताया आभार, एक चैनल पर दिखाई जाती हैं भारतीय फिल्में; पुतिन ने की खूब तारीफ…

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी के प्रति रूस ने जताया आभार, एक चैनल पर दिखाई जाती हैं भारतीय फिल्में; पुतिन ने की खूब तारीफ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जताई गई चिंता को लेकर उनके आभारी हैं।

    यहां मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका देखते हैं, तो उन्होंने मोदी के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया और उन्हें (मोदी को) अपना ‘मित्र’ बताया और कहा कि उनका देश इसके लिए आभारी है।

    पुतिन ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना कठिन है।

    उन्होंने रूस को युद्ध में धकेलने के लिए अमेरिका और नाटो को दोषी ठहराया तथा कहा कि उनका देश विजयी होगा।

    उन्होंने कहा कि रूसी सेना दुनिया की सबसे अधिक प्रभावी और उच्च तकनीक वाली सेनाओं में से एक बन गई है और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) “हमारे खिलाफ यह युद्ध लड़ते-लड़ते थक जाएगा।’’ कुछ सप्ताह पहले अपने वक्तव्य में पुतिन ने कहा था कि रूस इस मुद्दे पर भारत, चीन और ब्राजील के संपर्क में है।

    इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि BRICS समूह पश्चिमी देशों के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसके आकार और तेजी से हो रहे विकास के कारण आने वाले वर्षों में यह वैश्विक आर्थिक विकास का प्रमुख स्रोत बनेगा।

    उन्होंने कहा, “BRICS का उद्देश्य कभी किसी के खिलाफ नहीं था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि BRICS एक गैर-पश्चिमी समूह है, न कि एक पश्चिम विरोधी समूह।”

    यूक्रेन संघर्ष पर पुतिन ने कहा, “रूस इसे शांति से हल करने में रुचि रखता है। हमने वार्ता बंद नहीं की, बल्कि यूक्रेनी पक्ष ने ऐसा किया।”

    पुतिन ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस मुद्दे को उनके साथ होने वाली बातचीत में उठाते हैं और रूस उनके इस चिंता की सराहना करता है। पुतिन ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान हर बार वह इस मामले को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। हम उनके इस प्रयास के लिए आभारी हैं।”

    जब पुतिन से पूछा गया कि क्या रूस BRICS सदस्य देशों के लिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रोत्साहन देगा, तो उन्होंने भारतीय फिल्मों की रूस में लोकप्रियता का जिक्र किया।

    पुतिन ने बताया कि रूस में एक टीवी चैनल ऐसा है जो केवल भारतीय फिल्मों को ही दिखाता है।

    उन्होंने कहा, “हमारे पास भारतीय फिल्मों को समर्पित एक टीवी चैनल है और हम BRICS फिल्म महोत्सव भी आयोजित करते हैं। यदि भारतीय फिल्म निर्माता रुचि रखते हैं, तो हम रूस में उन्हें बढ़ावा देने के लिए साझा आधार खोज सकते हैं।”

    The post पीएम मोदी के प्रति रूस ने जताया आभार, एक चैनल पर दिखाई जाती हैं भारतीय फिल्में; पुतिन ने की खूब तारीफ… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.