Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 37 से हुई पार, 12 की हालत नाजुक
    देश

    जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 37 से हुई पार, 12 की हालत नाजुक

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 37 से हुई पार, 12 की हालत नाजुक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना। सारण और सिवान जिले में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 37 से अधिक हो गई है। इसके अलावा 12 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिवान जिले में सबसे अधिक मौत भगवानपुर प्रखंड के माघर गांव तथा उसके आसपास के गांवों में हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन के लापरवाही के कारण माफिया शराब की बिक्री कर रहे है। जिससे आज इतने बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई है।
    माघर पंचायत के मुखिया मनमोहन मिश्रा ने बताया कि 16 अक्टूबर की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव के मोहन महतो को आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। सूचना मिलने पर वे मोहन महतो के घर पहुंचे और पूछे कि उसने शराब तो नहीं पी है। इस पर परिजनों ने बताया कि हां शराब पी है। इसके बाद उसे अस्पताल भिजवाया। थोड़ी देर के बाद एक और युवक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, उसे भी अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद लगातार लोग बीमार होते गए और अस्पताल जाने लगे। इसके बाद से गांव में हाहाकार मच गया। माघर पंचायत में जहरीली शराब पीने से मरने वालों में मुन्ना मियां, दारा मांझी,  संतोष कुमार, मोहन साह, प्रभुनाथ राम, रामू , बुआई साह तथा विनय महतो शामिल हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती लोगों में शैलेश शाह, दिनेश राम, मनोज महतो, जयशंकर शर्मा, सुनरदेव राय, भोला शर्म, मकबूल हाशमी, सुनील नट तथा शैलेश यादव शामिल हैं। सभी मृतक दैनिक मजदूरी करने वाले हैं। माघर गांव के लोगों का कहना था कि चोरी छिपे हर ओर शराब मिल रही है। मजदूर लोग तो काम से थकने के बाद शाम को शराब की तलाश करने लगते हैं। जब उन्हें आसानी से मिल जाएगी तो पियेंगे ही। लोगों का कहना था कि अगर प्रशासन सख्त रहती ऐसी नौबत नहीं आती। शराब कांड के बाद माघर गांव में प्रशासन की टीम लगातार दौरा कर रही है। गुरुवार की शाम मद्य निषेध विभाग के सचिव सिवान के डीएम तथा एसपी के साथ पहुंचे। मृतकों के परिजनों से बातचीत कर जनकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर-घर जाकर जांच कर रही है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकित्सा शिक्षा को मिला बड़ा सम्मान: सी. पी. राधाकृष्णन आज एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में देंगे संबोधन

    April 23, 2026

    ब्रह्ममुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, वैदिक मंत्रों के बीच गूंजा धाम

    April 23, 2026

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.