Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।
    राज्य

    23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    करीब 23 साल पुराने जेनी प्रकरण ने एक बार फिर उत्तराखंड की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। मामले से जुड़ी महिला ने शनिवार को देहरादून में पत्रकारों से बातचीत कर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने पूरे प्रकरण की दोबारा सीबीआई जांच कराने के साथ डीएनए परीक्षण की मांग की। बातचीत के दौरान वह कई बार भावुक भी हुई।

    महिला के मुताबिक, वह अक्तूबर 2002 में देहरादून आई थी और उस समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। उसने दावा किया कि वह यमुना कॉलोनी में लगभग दो माह रही। महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान हरक सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका कहना था कि उस समय हरक सिंह रावत सत्ता में प्रभावशाली स्थिति में थे, जिसके कारण उसे न्याय के लिए मदद नहीं मिल सकी।

    पागलखाने में रखने का भी आरोप

    महिला ने आरोप लगाया कि उसे मानसिक चिकित्सालय में रखा गया था। उसके मुताबिक, वह उस समय गर्भवती थी और उसके साथ कई तरह की ज्यादती हुई। उसने कहा कि उसे डराया-धमकाया गया और बाद में वहां से बाहर कर दिया गया। महिला के अनुसार, जिन कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, उसने परिस्थितियों के चलते उन पर हस्ताक्षर कर दिए।

    उसने दावा किया कि सीबीआई की टीम उससे मानसिक चिकित्सालय में केवल एक बार मिली थी। महिला ने कहा कि उसे हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं था और उस समय की परिस्थितियों को समझना भी उसके लिए मुश्किल था।

    महिला ने डीएनए जांच को लेकर भी सवाल उठाए। उसका कहना था कि जब उसके बेटे का परीक्षण ही नहीं किया गया तो डीएनए जांच किस आधार पर हुई। उसने कहा कि उसका बेटा अपने पिता का नाम जानने का हकदार है। महिला ने पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराने और बेटे का डीएनए परीक्षण कराने की मांग की।

    महिला के मुताबिक, वह एक बार बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए देहरादून आई थी। उसने दावा किया कि उस समय उसे दोबारा देहरादून नहीं आने की हिदायत दी गई थी। उसने बताया कि हाल में मुख्यमंत्री की ओर से उसका नाम लिए जाने के बाद उसने देहरादून आने का निर्णय लिया।

    सरकारी वाहन से मसूरी और होटल ले जाने का दावा

    महिला ने बताया कि देहरादून में वह प्रिंस चौक स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम करती थी। उसके अनुसार, वहां हरक सिंह रावत का एक परिचित फोन करने आता था। महिला ने उससे नौकरी दिलाने की बात कही थी। उसका दावा है कि उसे टिहरी गढ़वाल की एक संस्था में रिसेप्शन पर नौकरी दिलाने की बात कही गई, लेकिन बाद में उसे यमुना कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के आवास पर ले जाया गया।

    महिला ने आरोप लगाया कि सरकारी वाहन से उसे कई बार बाहर ले जाया गया। इनमें मसूरी और एक होटल जाने की बात भी उसने कही। महिला ने दावा किया कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म हुआ। उसने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में उसने बच्चे को पिता का नाम देने की बात हरक सिंह रावत के सामने रखी थी, लेकिन वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

    महिला ने बताया कि उसने मामले को लेकर डीजीपी को शिकायत भी दी है। उसने कहा कि वह न्याय चाहती है और उसे तथा उसके बेटे को उनका अधिकार मिलना चाहिए। प्रेस वार्ता में महेंद्र भट्ट के बारे में सवाल पूछे जाने पर महिला ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानती।

    मामले में कुछ दिन पहले महिला का एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में उसने खुद को असम निवासी बताते हुए कहा था कि उसके नाम पर राजनीति और टिप्पणियां की जा रही हैं, जबकि किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि उसके साथ वास्तव में क्या हुआ। उसने कहा था कि वह उचित साक्ष्यों के साथ सामने आकर वर्ष 2003 अथवा उसके आसपास की घटनाओं के बारे में अपनी बात रखेगी।

    वीडियो में महिला ने डीएनए जांच को लेकर चल रही बयानबाजी पर भी आपत्ति जताई थी। उसने कहा था कि उसके बारे में टिप्पणी करने के बजाय उसे स्वयं अपनी बात रखने का अवसर दिया जाना चाहिए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।

    November 7, 2026

    दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…

    November 7, 2026

    स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल।

    November 7, 2026

    डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा….

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला…

    November 7, 2026

    Uttarakhand News: जवानों के बीच CM धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां, बोले- सैनिकों के त्याग और समर्पण से रोशन होते हैं देशवासियों के घरों के दीप….

    November 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    23 साल बाद फिर गरमाया जेनी प्रकरण, महिला ने लगाए गंभीर आरोप।

    November 7, 2026

    प्रवासियों के अनुभव से संवरेगा उत्तराखंड, 13 नवंबर को दून में होगा सम्मेलन।

    November 7, 2026

    दीपावली पर्व पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…

    November 7, 2026

    स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल।

    November 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.