Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर से हट गया राष्ट्रपति शासन, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ
    देश

    जम्मू-कश्मीर से हट गया राष्ट्रपति शासन, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जम्मू-कश्मीर से हट गया राष्ट्रपति शासन, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया है. गृह मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के तुरंत पहले राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश जारी किया है. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. यह फैसला नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला द्वारा शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद हुई है.

    रिपोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के हवाले से कहा, ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239 ए के साथ जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बारे में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले निरस्त हो जाएगा.’

    जम्मू-कश्मीर में शासन हटा

    19 जून 2018 को पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद क्षेत्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. 2019 में, सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और पूर्ववर्ती राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. उमर अब्दुल्ला को गुरुवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल का नेता चुना गया , जिससे मुख्यमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया.

    राज्य का दर्जा बहाल करना होगा

    उनका पहला कार्यकाल, 2009 से 2014 तक, जब जम्मू और कश्मीर एक राज्य था, भी एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार के अधीन था. शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ‘नई सरकार का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगा. हमारी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर को एकजुट करना और चुनाव के दौरान फैलाई गई नफरत को खत्म करना होगी. राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए ताकि राज्य ठीक से काम कर सके और हम अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें.’

    नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने 42 सीटें जीतीं

    जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव 10 वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार आयोजित किये गये. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने 42 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ छह सीटें मिलीं – कश्मीर में पांच और जम्मू में एक. दोनों पार्टियों ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था. चार निर्दलीय विधायकों और आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक के समर्थन से उनकी स्थिति मजबूत हुई है.

    अनुच्छेद 370 के बाद पहला चुनाव

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.18 सितंबर, 25 सितंबर  और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में सम्पन्न हुए चुनाव, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहला चुनाव था, जिससे यह एक ऐतिहासिक घटना बन गई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: प्रगति पथ यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- राष्ट्र सेवा में शहीदों और महान विभूतियों का योगदान प्रेरणास्रोत….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: प्रगति पथ यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- राष्ट्र सेवा में शहीदों और महान विभूतियों का योगदान प्रेरणास्रोत….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.