Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»PM Modi का 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरा, 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
    देश

    PM Modi का 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरा, 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PM Modi का 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरा, 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान वह 1300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिसमें 900 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और 460 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन शामिल है. जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है। अपने दौरे पर प्रधानमंत्री दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. उनके साढ़े पांच घंटे के दौरे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन तक वाराणसी में रहकर पीएम के आगमन की तैयारी का जायजा लिया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तैयारी में कोई कमी न रहे. इसके साथ पार्टी पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को पीएम मोदी के आगमन पर जन भागीदारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पीएम का आगमन 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर होगा जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा.

    शंकर नेत्रालय का उद्घाटन

    पीएम मोदी अपने दौरे पर 20 अक्तूबर को सबसे पहले शंकर नेत्रालय के तुलसीपट्टी हरिहरपुर स्थित 17वें केंद्र का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री यहां पर करीब दो घंटे रहेंगे और अस्पताल को संचालित करने वाले ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित करीब 1000 विशिष्ट लोगों से संवाद करेंगे.

    मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस अस्पताल का फायदा वाराणसी सहित पूर्वांचल और बिहार के लोगों को मिलेगा. पीएम अपने दौरे पर बाबतपुर एयरपोर्ट टर्मिनल और अन्य एयरपोर्ट परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

    वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सारनाथ में 90 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य पूरा कर लिया है, जिसमें सड़कों, सीवेज सिस्टम और अन्य सुविधाओं का निर्माण शामिल है. प्रधानमंत्री काशी प्रवास के दौरान इन परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

    पीएम मोदी 200 करोड़ की लागत से तैयार वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे. वह यहीं से अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. यहां पर मोदी 20,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद करीब छह बजे बाबतपुर से वापस दिल्ली चले जाएंगे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.