Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»“हिंदुओं का दुर्बल रहना अपराध है”: दशहरे पर RSS प्रमुख ने सरकार को महत्वपूर्ण संदेश दिया, बांग्लादेश पर भी कड़ी टिप्पणियाँ कीं…
    देश

    “हिंदुओं का दुर्बल रहना अपराध है”: दशहरे पर RSS प्रमुख ने सरकार को महत्वपूर्ण संदेश दिया, बांग्लादेश पर भी कड़ी टिप्पणियाँ कीं…

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “हिंदुओं का दुर्बल रहना अपराध है”: दशहरे पर RSS प्रमुख ने सरकार को महत्वपूर्ण संदेश दिया, बांग्लादेश पर भी कड़ी टिप्पणियाँ कीं…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नागपुर में दशहरा रैली के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की परंपरा दोहराई जा रही है।

    इसके पीछे कट्टरपंथी सोच है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू दु्र्बल है तो वह अत्याचार को आमंत्रण देता है। ऐसे में हिंदुओं को संगठित और मजबूत होना होगा।

    उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में ऐसी चर्चा चल रही है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान को साथ लेना चाहिए क्योंकि उसके पास न्यूक्लियर वेपन हैं।

    बता दें कि दशहरे के मौके पर शस्त्रपूजा के इस कार्यक्रम में इस बार इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

    संघ प्रमुख ने कहा, ‘हमें भविष्य के लिए तैयार होना है। मनुष्य का भौतिक जीवन पहले के मुकाबले काफी सुखी है। लेकिन अपने स्वार्थ के कारण कैसे कैसे युद्ध छिड़ते हैं।

    इजरायल और हमास के युद्ध की वजह से कितना बड़ा संकट आएगा।अपना देश आगे बढ़ रहा है। तकनीक, शिक्षा के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।

    ऐसे सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। समाज की समझदारी भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। उसके परिणाम स्वरूप देखते हैं कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव भी शांतिपूर्ण ढंग से हो गए।

    इसका परिणाम देखते हैं पूरी दुनिया में भारत की शाख बढ़ी है। हमारे विचार सबको स्वीकार्य हैं। हमारा योग्य सारी दुनिया में फैशन बन रहा है।

    दुनिया इसके परिणाम को भी स्वीकार कर रही है। पर्यावरण के बारे में हमारी दृष्टि पूरी दुनिया में स्वीकार्य है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कई मामलों में देश आगे जा रहा है। देश के युवकों, शासन, प्रशासन, किसानों, जवानों के द्वारा देश को आगे ले जाने का प्रयास हो रहा है।’

    उन्होंने कहा,अपने देश के भविष्य के लिए बहुत अच्छे लक्षण हैं। ये करवट बदली है भारत के समाज में। देश आगे बढ़ेगा लेकिन जीवन का मार्ग कभी निश्कंटक नहीं होता।

    इसलिए कुछ चुनौतियां भी सामने हैं। विजयदशमी के भाषण में दोनों बातों की चर्चा होती है। उस तरफ देश ने रुख कर लिया है और देश आगे भी बढ़ेगा।

    एक चुनौती ऐसी ध्यान में आती है जिसका विचार हम सबको करना चाहिए। क्योंकि वह केवल हमारे सामने चुनौती नहीं है। केवल भारत वर्ष के सामने नहीं है।

    पूरी दुनिया में वह चुनौती है। वह बहुत मायावी रूप धारण करके आगे चलती है। उसकी चर्चा करना मुझे आवश्यक लगता है। भारत आगे बढ़ रहा है लेकिन भारत आगे ना बढ़े ऐसी शक्तिया भीं हैं।

    अपेक्षा यही है कि वे तरह-तरह की चालें चलेंगे। ऐसा हो भी रहा है। आखिर अभी तक भारत छोड़कर बाकी विश्व ने अपने स्वार्थ को छोड़कर दुनिया को बड़ा करने का मार्ग पकड़ा नहीं है। हम सबकी मदद करते हैं। हमसे दुश्मनी करने वालों की भी मदद की है। शांति के लिए अपने हितों का बलिदान भी किया है।’

    पाकिस्तान पर भी बरसे भागवत

    भागवत ने कहा, ‘कई देशों को लगता है कि भारत आगे बढ़ रहा है। वे उत्पात भी करने वाले हैं। दूसरे देशों में कई तरह के उत्पात खड़े करना, यह सब दुनिया में चलता रहता है।

    यह दुनिया की रीति बन गई है। हमारे पड़ोस में ही, बांग्लादेश में क्या हुआ। उसके कुछ तात्कालिक पहलू हैं। लेकिन इतना बड़ा उत्पात ऐसे ही नहीं होता।

    जिनका विषय है वे उसपर चर्चा करें। लेकिन उत्पात के कारण वहां के हिंदू समाज पर होने वाले अत्याचारों की परंपरा को दोहराया गया।

    पहली बार हिंदू संगठित होकर सामने आया इसलिए कुछ बचाव हो गया। कहीं कुछ गड़ब़ड़ हो तो दुर्बलों पर अपना गुस्सा निकालने की कट्टरपंथी सोच जब तक जिंदा है, वहां के अल्पसंख्यकों पर तलवार लटकती रहेगी।

    विश्व भर के हिंदुओं को भारत की सरकार की सहायता मिलनी चाहिए। हिंदू समाज को भी ध्यान रखना चाहिए कि दुर्बल रहना और असंगठित रहना अपराध है। अगर हम दुर्बल हैं तो अत्याचार को आमंत्रण दे रहे हैं। ऐसे में जहां भी हैं वहां संगठित करना जरूरी है।’

    बांग्लादेश में हो रही भारत के खिलाफ चर्चा

    उन्होंने कहा,दूसरी बात है हमारे सबके ध्यान देने की। बांग्लादेश में चर्चा चलती है कि भारत से हमको खतरा है इसलिए पाकिस्तान को साथ लेना चाहिए। उनके पास न्यूक्लियर वेपन है इसलिए उनको रोक सकते हैं। जिस बांग्लादेश के साथ भारत ने कोई वैर भाव नहीं रखा।

    जिस बांग्लादेश को भारत ने बनवाया। वहां ऐसी चर्चाएं हो रही हैं। यह आखिर कौन करवा रहा है। जो भी यह करवा रहा है उसके बारे में सब जानते है्ं। हमारे देश में भी ऐसा हो। भारत बड़ा बनेगा तो स्वार्थ की दुकानें बंद हो जाएंगी।

    ऐसा वातावरण पैदा किया जा रहा है कि हम अपने ही बातों पर शर्म करें। विविधताओं को अलगाव में परिवर्तित करना। बड़े समाज में छोटी-मोटी समस्याएं सबकी रहती हैं। कई अन्याय चलते रहते हैं। इन सबको लेकर टकराव पैदा करना। लोगों को उग्र बनाना।

    भागवत ने कहा, भारत के चारों ओर, विशेषकर सीमावर्ती प्रांतों में क्या-क्या हो रहा है, हम देख सकते है। समय पर हमको जागना है। नैतिक विचारों का, अध्यात्म के सत्य का बलिशाली अधिष्ठान हमारे राष्ट्रीव व्यवहार को मिला है। इस व्यवहार को समाप्त करने के प्रयासों को रोकना पड़ेगा।

    इसके लिए समाज को प्रयास करना पड़ेगा। कानून और संविधान की मर्यादा में रहते हुए हमें इसकी योजना बनानी होगी। हम देख रहे हैं कि भारतवर्ष में मन, वचन कर्मों पर कुप्रभाव पड़ रहा है। बच्चों के हाथ में भी मोबाइल है।

    वे क्या देख रहे हैं, इसपर कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसी स्थिति में घर परिवारों में यह नियंत्रण स्थापित करना और अपनी व्यवस्था बनाना जरूरी है।

    विवेक ना होने के कारण नई पीढ़ी नशीली दवाओं के कुप्रभाव में खोखली हो रही है। कई जगहों पर नशा ना करने वालों को पिछड़ा माना जाता है। हमारे देश की परंपरा क्या है। एक द्रौपदी के वस्त्र को हाथ लगा, महाभारत हो गया। एक सीता का हरण हुआ तो रामायण हो गया।

    पश्चिम बंगाल में आरजी कर अस्पताल की घटना पर बोले मोहन भागवत

    भागवत ने कहा, कलकत्ता में जो हुआ, आरजीकर अस्पताल में। यह लज्जाजनक घटना है। हम सबको कलंकित करने वाली घटना है।

    वहां समाज के लोग डॉक्टरों के साथ खड़े हो गए। घटना होने ही नहीं देनी चाहिए। लेकिन घटना के बाद भी जिस तरह से अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास हुआ।

    वहां राजनीति और अपराध के साथ गठबंधन हो गया है। पराई स्त्री माता समान है। अपने मूल्यों का भान हमें रहना चाहिए। ये जो परिस्थितियां चल रही हैं। ये सारे खतरे आपस में अलगाव की हवा में बह जाने के कारण हो रहे हैं।

    सीमा से लगे प्रदेश अस्वस्थ हैं। मूल कारण यही हैं। इन प्रदेशों में ऐसी स्थितियां उपस्थित हैं। यहां कट्टरपंथ फल फूल रहा है।

    इतने बड़े समाज में असंतोष के कारण कई हो सकते हैं। लेकिन असंतोष को व्यक्त करने के तरीके भी संविधान में बताए गए हैं।

    कोई नहीं कहता कि चुप रहो। लेकिन उसके नियम हैं और उसका पालन होना चाहिए। कानून और संविधान को छोड़कर अगर असंतोष दिखाया जाता है तो इसे गुंडागर्दी कहना ज्यादा अच्छा है।

    The post “हिंदुओं का दुर्बल रहना अपराध है”: दशहरे पर RSS प्रमुख ने सरकार को महत्वपूर्ण संदेश दिया, बांग्लादेश पर भी कड़ी टिप्पणियाँ कीं… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.