Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»गजब हैं भाई………..बिहार में 37 हजार से ज्यादा निजी स्कूल बिना मान्यता चल रहे 
    देश

    गजब हैं भाई………..बिहार में 37 हजार से ज्यादा निजी स्कूल बिना मान्यता चल रहे 

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गजब हैं भाई………..बिहार में 37 हजार से ज्यादा निजी स्कूल बिना मान्यता चल रहे 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना । बिहार में 37 हजार से ज्यादा निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों से मान्यता के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 49,702 स्कूलों ने आवेदन किया था, इसमें से सिर्फ 11,995 स्कूलों को ही मान्यता मिल सकी है। रिपोर्ट के अनुसार मान्यता प्राप्त स्कूलों में से भी सिर्फ 5,562 ने ही अपने यहां उपलब्ध सीटों की जानकारी वेबसाइट पर दी है।
    मुजफ्फरपुर में 2227 में से सिर्फ 585 स्कूलों के पास ही मान्यता है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने बिना मान्यता वाले और मान्यता मिलने के बाद भी जरूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
    बिहार सरकार बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है। इसके तहत सभी निजी स्कूलों को 10 अगस्त तक मान्यता के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया था। बाद में तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई थी। 49702 स्कूलों ने आवेदन किया, लेकिन ज्यादातर स्कूलों ने जरूरी कागजात नहीं दिए, जिसकी वजह से उन्हें मान्यता नहीं मिल पाई। 11,995 मान्यता प्राप्त स्कूलों में से भी आधे से ज्यादा ने अपनी सीटों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है।
    बिना मान्यता वाले स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। इसतरह के स्कूलों से मिलने वाला कोई भी सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा। सरकारी रिकॉर्ड में भी इसतरह के बच्चों का नाम दर्ज नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला सिर्फ मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही कराएं।
    पटना में 4,511 में 926 मान्यता प्राप्त स्कूल
    सीतामढ़ी में 1,463 में 665
    वैशाली में 2,097 में 466
    पश्चिम चंपारण में 2,375 में 301
    पूर्वी चंपारण में 1,701 में 259
    गया में 2,367 में 353
    दरभंगा में 1,457 में 326 स्कूल ही मान्यता प्राप्त

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.