Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत
    राज्य

    सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उत्तराखंड में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सहकारी संस्थाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। यह बात प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाराष्ट्र दौरे के दौरान कही।

    शुक्रवार को डॉ. रावत ने नवी मुंबई कोऑपरेटिव बैंक पहुंचकर वहां की बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय गतिविधियों और उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बैंक के अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत, उपाध्यक्ष कृष्णकांत रामचंद्र शिंदे और निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। बैंक अध्यक्ष ने संस्थान की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और वित्तीय गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया।

    बैठक में डॉ. रावत ने उत्तराखंड में सहकारिता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा है। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में मिलेट्स मिशन के माध्यम से मोटे अनाज के उत्पादन, खरीद और विपणन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिल रही है। माधो सिंह भंडारी सामूहिक सहकारी खेती योजना के तहत महिला और सहकारी समूहों के माध्यम से बंजर एवं अनुपयोगी भूमि पर सामूहिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    सहकारिता मंत्री ने बैंक अधिकारियों को सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण, पैक्स के कंप्यूटरीकरण और बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

    डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए देशभर में प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न राज्यों की सहकारी बैंकिंग व्यवस्थाओं के अनुभवों का आदान-प्रदान इस क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करेगा।

    इसके बाद उन्होंने श्री कुलस्वामी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सोसाइटी की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए कहा कि यहां अपनाए जा रहे अच्छे तौर-तरीकों को उत्तराखंड की सहकारी समितियों में भी लागू करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

    महाराष्ट्र पहुंचने पर उत्तराखंडी प्रवासी समाज, पनवेल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. रावत का स्वागत किया। इस दौरान नवी मुंबई कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बजरंग रामचंद्र सावंत, उपाध्यक्ष कृष्णकांत रामचंद्र शिंदे, निदेशक श्याम अमृतराव माधिक, लक्ष्मण विजय, सोमनाथ, सुभाष मारुति, प्रवीण रामचंद्र, महेश, संतोष सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रवासियों के अनुभव और निवेश से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

    November 13, 2026

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

    November 13, 2026

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

    November 13, 2026

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    November 13, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    November 13, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    November 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत

    November 13, 2026

    प्रवासियों के अनुभव और निवेश से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

    November 13, 2026

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

    November 13, 2026

    Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

    November 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.