Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
    छत्तीसगढ़

    विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की

     

    कबाड़ को कलाकृति में बदलकर पर्यावरण संरक्षण और विकसित छत्तीसगढ़ का दे रहे संदेश

     

    बेमेतरा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव के अवसर पर ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सृजनशील कलाकार श्री जितेंद्र साहू को पत्र भेजकर उनकी कला, रचनात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।

     

    कलाकार श्री जितेंद्र साहू अपनी अनूठी कला के माध्यम से अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री को आकर्षक कलाकृतियों और कलात्मक संरचनाओं में परिवर्तित कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल कला के क्षेत्र में नवाचार का उदाहरण है, बल्कि अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है।

     

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में ऐसे सृजनशील प्रयासों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान को समृद्ध करने वाला बताया। कलाकार श्री साहू की सोच में कला के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और सतत विकास की व्यापक संभावनाएं भी दिखाई देती हैं।

     

    ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के परिप्रेक्ष्य में श्री जितेंद्र साहू ने भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं लक्ष्य सामने रखे हैं। इनमें युवाओं के लिए ‘कबाड़ से कला’ आधारित प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यशालाओं की स्थापना, प्रदेश के प्रमुख शहरों के पार्कों और चौराहों पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, वन्यजीवों एवं जैव-विविधता को दर्शाने वाली विशाल स्क्रैप कलाकृतियों की स्थापना तथा अपनी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों तक पहुंचाना शामिल है।

     

    उन्होंने सुझाव दिया है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में वेस्ट मैनेजमेंट और पब्लिक आर्ट को प्रोत्साहित किया जाए। सरकारी भवनों, एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशनों पर स्क्रैप आर्ट गैलरी विकसित की जाए तथा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए स्कल्पचर पार्क अथवा क्राफ्ट विलेज की स्थापना की जाए। इससे छत्तीसगढ़ को स्क्रैप आर्ट के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं।

     

    मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

     

    कलाकार श्री जितेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से उनकी कला और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना किया जाना उनके लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह स्नेह, सम्मान और प्रोत्साहन उनकी रचनात्मक यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। यह सम्मान उनके लिए केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में और अधिक सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

     

    श्री जितेंद्र साहू की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से अनुपयोगी वस्तुओं को भी उपयोगी एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सकता है। उनकी कला पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को एक साथ जोड़ने की प्रेरणा देती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

    November 9, 2026

    गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

    November 9, 2026

    जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

    November 9, 2026

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन…..

    November 9, 2026

    जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….

    November 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं से लेकर अतिथि शिक्षकों तक को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात….

    November 9, 2026

    राज्य स्थापना दिवस पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन, आंदोलनकारियों का सम्मान।

    November 9, 2026

    स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पहुंचे धामी, पीएम मोदी बोले- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगा उत्तराखंड।

    November 9, 2026

    स्थापना दिवस पर धामी का बड़ा दांव, 13 घोषणाओं से कई वर्गों को सौगात।

    November 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.