Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी
    राज्य

    डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद ही जीवन की असली परीक्षा शुरू होती है। सफलता के साथ असफलता भी मिलेगी, लेकिन असफलताएं व्यक्ति को आगे बढ़ने की सीख देती हैं। इसलिए युवाओं को जीवनभर सीखने की ललक बनाए रखनी चाहिए और खुद को हमेशा विद्यार्थी समझना चाहिए।
    मुख्यमंत्री गुरुवार को यूपीईएस के 24वें दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार पाना नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर विनम्रता और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसकी डिग्री, वेतन या पद से नहीं, बल्कि उसके संस्कार और व्यवहार से बनती है। कोई भी व्यक्ति सर्वगुण संपन्न नहीं होता, इसलिए सीखने की प्रक्रिया जीवनभर जारी रहनी चाहिए।
    2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रतिभाशाली युवाओं को अपने ज्ञान और कौशल का इस्तेमाल समाज और राष्ट्र के विकास के लिए करना चाहिए।
    वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए धामी ने युवाओं से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की स्थिरता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना जरूरी है। उनके अनुसार, कुछ तत्व युवाओं को गुमराह कर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन ऐसी कोशिशें सफल नहीं हुईं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीक का है। युवाओं को नई तकनीकों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा, लेकिन इसके साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। विकास और विरासत को साथ लेकर चलने से ही देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपने ज्ञान का उपयोग जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

    October 22, 2026

    विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

    October 22, 2026

    डिजिटल दुनिया में गूंजेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, वॉइस पोर्टल लॉन्च

    October 22, 2026

    सीमांत में पर्यटन और रोजगार को मिलेगी रफ्तार, आदि कैलाश रन में जुटेंगे 1100 धावक

    October 22, 2026

    कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’।

    October 22, 2026

    वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….

    October 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

    October 22, 2026

    विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आज से ईवीएम की जांच शुरू।

    October 22, 2026

    डिग्री-पैकेज नहीं, संस्कार और व्यवहार से बनती है असली पहचान: धामी

    October 22, 2026

    डिजिटल दुनिया में गूंजेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, वॉइस पोर्टल लॉन्च

    October 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.