Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’।
    राज्य

    कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’।

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज होने लगा है। कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ निकालने का एलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में करीब 60 साल तक शासन किया, लेकिन आज वही पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के रुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसी आयोग के तहत हुए चुनावों में कांग्रेस को जीत भी मिली है। चुनाव में जीत मिलने पर संस्थाओं पर भरोसा करना और हारने पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

    न्याय यात्रा पर भी उठाए सवाल

    धामी ने कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल यात्राएं निकालने और नारे देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके हित में काम करना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष को अपनी नीतियों और कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाने की सलाह भी दी।

    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने पर कांग्रेस अपनी रणनीति की समीक्षा करने के बजाय जनता को ही कटघरे में खड़ा करने लगती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों को अपने आचरण पर भी विचार करना चाहिए।

    श्रीनगर और देहरादून में होंगी पदयात्राएं

    मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ के तहत 31 अक्टूबर को श्रीनगर और 2 नवंबर को देहरादून में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर में भी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। हालांकि, ऊधम सिंह नगर में यात्रा की तारीख की जानकारी नहीं दी गई।

    इन पदयात्राओं के जरिये भाजपा कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के साथ ही लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी।

    चुनाव से पहले यात्राओं के सहारे जनसंपर्क

    विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन दोनों प्रमुख दलों ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस न्याय यात्रा के जरिये अपने मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में जुटी है, वहीं भाजपा ने इसके जवाब में नई यात्रा का एलान किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीमांत में पर्यटन और रोजगार को मिलेगी रफ्तार, आदि कैलाश रन में जुटेंगे 1100 धावक

    October 22, 2026

    वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….

    October 22, 2026

    नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….

    October 22, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का….

    October 22, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत…..

    October 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट….

    October 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीमांत में पर्यटन और रोजगार को मिलेगी रफ्तार, आदि कैलाश रन में जुटेंगे 1100 धावक

    October 22, 2026

    कांग्रेस की न्याय यात्रा के जवाब में भाजपा निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’।

    October 22, 2026

    वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर, स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल….

    October 22, 2026

    नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत….

    October 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.