Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
    छत्तीसगढ़

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर चिरमिरी जिला अस्पताल में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिली है। अब गंभीर बीमारियों एवं आपात परिस्थितियों में मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए दूसरे शहरों अथवा निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने जन्मदिन को मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मनाया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा फल एवं अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से भी चर्चा की।

    ’स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा’
    चिरमिरी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होने से गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों की जांच स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अन्य शहरों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने के साथ समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च की भी बचत होगी। समय पर जांच उपलब्ध होने से चिकित्सकों को उपचार की दिशा तय करने में भी सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शासन का प्रयास सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार करना है, ताकि आम नागरिकों को जांच एवं उपचार के लिए बड़े शहरों अथवा निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

    स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल

    ’चिरमिरी के साथ आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी मिलेगा लाभ’
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिरमिरी ने कोयला उत्पादन के माध्यम से लंबे समय तक देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ चिरमिरी एवं एमसीबी जिले के साथ आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल

    ’मरीजों के बीच जन्मदिन मना कर दिया सेवा का संदेश’
    अपने जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस दिन को मरीजों और आम नागरिकों के बीच मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चिरमिरी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ गई है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच उपलब्ध होने से विशेषकर गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….

    October 1, 2026

    रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…

    October 1, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….

    October 1, 2026

    वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    October 1, 2026

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..

    October 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….

    October 1, 2026

    चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….

    October 1, 2026

    रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…

    October 1, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….

    October 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.