Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..

    News DeskBy News DeskNovember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले के सेन्द्री स्थित धान उपार्जन केंद्र से खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने इसके एक दिन पूर्व 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से प्रदेशव्यापी धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न जिलों में उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

    5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका

    राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष कुल 3100 धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 2,847 केंद्रों में टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जबकि 2,030 केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी अभियान के तहत शाम 7 बजे तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 5 लाख 64 हजार 470 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3 लाख 26 हजार 110 क्विंटल मोटा धान एवं 2 लाख 16 हजार 482 क्विंटल पतला धान तथा 21 हजार 877 क्विंटल सरना धान शामिल है।

    सर्वाधिक बालोद जिले में 67,125.20 क्विंटल धान का उपार्जन

    जिलावार धान खरीदी के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज सर्वाधिक बालोद जिले में 67,125.20 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है। वहीं राजनांदगांव जिले में 64,095.60 क्विंटल और महासमुंद जिले में 56,454 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।

    उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया

    प्रदेश में धान खरीदी के लिए की गई व्यापक व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए सुविधाजनक अवसर मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी, टोकन व्यवस्था तथा पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि, कृषि क्षेत्र के विकास और अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। धरमजयगढ़ से शुरू हुआ धान खरीदी महाअभियान अब सेन्द्री सहित प्रदेश के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में आगे बढ़ रहा है, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ…..

    November 16, 2026

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका…..

    November 16, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण…..

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ….

    November 16, 2026

    श्री रामलला दर्शन योजना से साकार हो रहा हजारों श्रद्धालुओं का सपना, राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन रवाना…..

    November 16, 2026

    जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..

    November 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

    November 16, 2026

    चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

    November 16, 2026

    प्रदेश में अब तक लगभग 5.65 लाख क्विंटल धान की खरीदी…..

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ…..

    November 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.