Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
    छत्तीसगढ़

    हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……

    News DeskBy News DeskJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: घने जंगलों से घिरे सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम सिंघरा में रहने वाले श्री करमचन्द्र और उनका परिवार वर्षों तक भय और असुरक्षा के बीच जीवन बिताता रहा। यह क्षेत्र हाथियों के पारंपरिक आवागमन मार्ग (एलीफेंट कॉरिडोर) में स्थित है, जहाँ हर वर्ष हाथियों की आवाजाही ग्रामीणों के लिए चिंता और चुनौती का कारण बनती है। ऐसे में मिट्टी और खपरैल से बने जर्जर कच्चे मकान में रहने वाला यह परिवार हर रात अनिश्चितता के साये में गुजारता था।

    बरसात के दिनों में टपकती छत और कमजोर दीवारें एक समस्या थीं, तो दूसरी ओर हाथियों के गांव की ओर आने की खबर पूरे परिवार की नींद उड़ा देती थी। श्री करमचन्द्र बताते हैं कि कई बार पूरी रात जागकर परिवार की सुरक्षा की चिंता करनी पड़ती थी। उनके लिए सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चों का सुरक्षित भविष्य था।
    इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। पात्रता सूची में नाम आने के बाद ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और प्रशासन के सहयोग से उनके पक्के आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। वनांचल क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों और हाथियों की आवाजाही के बावजूद निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया।

    योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता और मनरेगा से मिले मजदूरी भुगतान ने श्री करमचन्द्र को अपने सपनों का घर बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से निर्माण सामग्री समय पर उपलब्ध कराई गई और निर्धारित समय में मजबूत आरसीसी छत वाला सुरक्षित मकान तैयार हो गया।

    वनांचल के एक गरीब परिवार के लिए पक्का घर बना सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का आधार

    आज श्री करमचन्द्र का परिवार अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय ने भी उनके जीवन को और सुविधाजनक बनाया है। अब परिवार को दैनिक आवश्यकताओं के लिए जंगल की ओर नहीं जाना पड़ता, जिससे वन्यजीवों के साथ संभावित टकराव का जोखिम भी कम हुआ है।

    भावुक होकर श्री करमचन्द्र कहते हैं, ष्पहले हर मौसम और हर रात डर के साथ गुजरती थी। अब हमारे पास अपना मजबूत घर है। बच्चों की सुरक्षा की चिंता कम हो गई है। यह घर हमारे लिए सिर्फ दीवार और छत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नए भविष्य की पहचान है।

    करमचन्द्र की यह कहानी केवल एक परिवार को मिले आवास की कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का सशक्त उदाहरण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जब अंतिम व्यक्ति तक पहुँचती हैं, तो वे केवल सुविधाएं नहीं देतीं, बल्कि जीवन में सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीदों का संचार करती हैं। हाथी प्रभावित वनांचल में बना यह पक्का आशियाना विकास, संवेदनशील प्रशासन और सुशासन की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

    September 8, 2026

    आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा, 75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति के नए उपाध्यक्ष…..

    September 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.