Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…
    राज्य

    Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है. इसके तहत उत्तराखण्डी सिनेमा और फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं एवं तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया जाएगा. सीएम की स्वीकृति के अनुसार, वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक एवं गढ़वाली संस्कृति के संवाहक नरेन्द्र सिंह नेगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. वहीं, वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पाण्डेय को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है. दोनों विभूतियों को 2-2 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा.

    वर्ष 2024 के लिए उत्तराखण्ड बोली की फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार गढ़वाली फिल्म ‘घपरोल’ के निर्माता अजय ढौंडियाल को दिया जाएगा. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं पटकथा लेखक का पुरस्कार घपरोल के लिए सिद्धार्थ शर्मा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कारा एक प्रथा के लिए रमेश रावत, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार कारा एक प्रथा के लिए सुश्री शिवानी भंडारी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार कारा एक प्रथा के लिए अजय सिंह बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जौनसारी फिल्म मेरे गांव की बाट के लिए मधुबाला, सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार मेरे गांव की बाट के लिए अजब सिंह तथा सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर का पुरस्कार घपरोल के लिए विनय चानना को प्रदान किया जाएगा.

    वर्ष 2025 के लिए हिंदी फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘मनु क्या करेगा’ के निर्माता शरद मेहरा को प्रदान किया जाएगा. जबकि ‘केसरी चैप्टर-2’ को विभिन्न प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक करण सिंह त्यागी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अक्षय कुमार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अनन्या पाण्डेय, सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक करण सिंह त्यागी एवं अमृत पाल, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता आर. माधवन तथा सर्वश्रेष्ठ गायक जुबिन नौटियाल चयनित किए गए हैं.

    वर्ष 2025 की उत्तराखण्डी बोली की फिल्मों में गढ़वाली फिल्म ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा. इसके निर्माता भगत सिंह सैनी, निर्देशक सुशील उनियाल, पटकथा लेखक भगत सिंह सैनी, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता राजेश नौगाई, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया को अलग-अलग श्रेणी में चयनित किया गया है. वहीं, गढ़वाली फिल्म ‘द्वि होला जब साथ’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मनीष डिमरी एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कल्याणी गंगोला और सर्वश्रेष्ठ गायक श्री विकास भारद्वाज चयनित किए गए हैं.

    उत्तराखण्ड सरकार राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषा, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है और यहां की क्षेत्रीय फिल्मों एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे.

    सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए 2 लाख, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए 1.50 लाख तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा लेखक, सहायक अभिनेता-अभिनेत्री, गायक एवं सिनेमेटोग्राफर के लिए 1-1 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित है. साथ ही निर्माता- निर्देशक को स्वर्ण ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र जबकि अन्य कलाकारों और तकनीशियनों को रजत ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. पुरस्कारों का चयन निर्णायक मंडल की संस्तुति के अनुसार किया गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..

    November 6, 2026

    Uttarakhand News: राज्योत्सव में अमित शाह और CM धामी ने 15 विभूतियों को किया सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

    November 6, 2026

    ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

    November 6, 2026

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 6, 2026

    महतारी वंदन से विमला बाई के हुनर को मिला सहारा, मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की खुशियां….

    November 6, 2026

    केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा….

    November 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..

    November 6, 2026

    Uttarakhand News: राज्योत्सव में अमित शाह और CM धामी ने 15 विभूतियों को किया सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

    November 6, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों पर CM धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे समेत कई कलाकार भी चयनित…

    November 6, 2026

    ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू….

    November 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.