Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News- हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: हॉकी आइस टीम की जर्सी लॉन्च कर CM धामी बोले—सरकार खेल संस्कृति और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा…..
    राज्य

    Uttarakhand News- हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: हॉकी आइस टीम की जर्सी लॉन्च कर CM धामी बोले—सरकार खेल संस्कृति और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा…..

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News- हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: हॉकी आइस टीम की जर्सी लॉन्च कर CM धामी बोले—सरकार खेल संस्कृति और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. उन्होंने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड हॉकी आइस टीम की जर्सी और पे व प्ले पोर्टल का विमोचन किया.

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक “हिमाद्रि” केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में स्थापित इस आइस रिंक में सर्वप्रथम साउथ एशियन विंटर गेम्स का आयोजन किया गया था, लेकिन बाद के वर्षों में विभिन्न कारणों से इसका सुचारु संचालन एवं रखरखाव नहीं हो पाने के कारण इसे बंद करना पड़ा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आइस रिंक की बदहाल स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे पुनः संचालित करने का संकल्प लिया और लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपये की लागत से पिछले वर्ष इसी दिन इसका जीर्णोद्धार कर इसे पुनः खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित किया गया. इसके संचालन के लिए एक मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित कर हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि सरकार के सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह आइस रिंक एक बार फिर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के आयोजन का केंद्र बन रही है. बीते एक वर्ष के दौरान यहां नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, एशियन ट्रॉफी, राष्ट्रीय आइस हॉकी लीग तथा महिला और बालक वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया. साथ ही वर्तमान में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी यहां स्केटिंग एवं आइस हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय आइस हॉकी टीम का प्रशिक्षण शिविर भी इसी आइस रिंक में आयोजित किया गया. उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष अगस्त माह में भारत ने पहली बार “एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी” की सफल मेजबानी की, जिसमें एशिया के 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी उस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ था.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी दिशा में शीघ्र ही राज्य के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीटों और 1000 अन्य खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

    उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में उत्तराखण्ड के पहले खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है. राज्य में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी की सुविधा प्रदान की जा रही है.

    मुख्यमंत्री ने खेल मंत्री रेखा आर्य से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि खिलाड़ियों से संबंधित योजनाओं और प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो. आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ खेल छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. इसके अतिरिक्त ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का मौका: FRI देहरादून ने 91 ग्रुप C पदों के लिए निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    Uttarakhand News- हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: हॉकी आइस टीम की जर्सी लॉन्च कर CM धामी बोले—सरकार खेल संस्कृति और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा…..

    May 6, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने वन क्लिक से जारी किए ₹111.82 करोड़, 7.56 लाख पेंशनर्स को मिला लाभ; बोले—अंत्योदय पर सरकार का फोकस, 60 वर्ष पर पेंशन सुनिश्चित…..

    May 6, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने वन क्लिक से जारी किए ₹111.82 करोड़, 7.56 लाख पेंशनर्स को मिला लाभ; बोले—अंत्योदय पर सरकार का फोकस, 60 वर्ष पर पेंशन सुनिश्चित…..

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सरकारी नौकरी का मौका: FRI देहरादून ने 91 ग्रुप C पदों के लिए निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026

    साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    May 6, 2026

    Uttarakhand News- हिमाद्रि केवल उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: हॉकी आइस टीम की जर्सी लॉन्च कर CM धामी बोले—सरकार खेल संस्कृति और खिलाड़ियों को दे रही बढ़ावा…..

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.