Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार…
    देश

    पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार…

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा में एक 22 साल के सिख युवक की हत्या कर दी गई।

    जानकारी के मुताबिक अलबर्टा के एडमंन पार्किंग में बुधवार को धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जशनदीप सिंह मान के रूप में की गई है जो कि इंटरनेशल स्टूडेंट के रूप में आठ महीने पहले कनाडा गया था।

    एडमंटन पुलिस ने 40 साल के एडगार विस्कर को सेकंड डिग्री मर्डर का आरोपी बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जशनदीप पंजाब के मालेरकोटला के बदला गांव का रहना वाला था।

    बताया गया कि हत्या में बॉक्स कटर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि हत्यारा और मृतक पहले से परिचित नहीं थे।

    अचनाक किसी बात को लेकर यह अपराध हुआ है। वहीं मृतक के माता पिता का कहा है कि कनाडा प्रशासन को इस हत्या की विस्तृत जांच करवानी चाहिए।

    मृतक के पिता भारपुर सिंह ने कहा, हम बस इतना चाहते हैं कि पता चले कि आखिर हत्या क्यों हुई। जशनदीप को हमसे छीनकर उसने हमारी दुनिया बर्बाद कर दी।

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता प्रीतिपाल कौर बादला ने केंद्र सरकार के मांग की है कि कनाडा से शव वापस लाने का इंतजाम किया जाए।

    गांव वालों ने प्रधानमंत्री मोदी से भी इस मामले को राजनयिक स्तर पर पहुंचाने की अपील की है। लोगों की मांग है कि भारत से विदेश जाने वाले छात्रों के साथ हो रही ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए।

    फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह बापोराई ने दावा किया कि उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस बारे में चर्चा की है।

    उन्होंने कहा, घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैंने विदेश मंत्री के सामने यह मामला उठाया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कनाडा के प्रशासन के साथ कोऑर्डिनेट किया जाएगा और जल्द ही शव को वापस लाया जाएगा।

    बता दें कि पिछले साल एडमंटन में ही एक सिख युवक और उसके 11 साल के बेटे की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह उप्पल के तौर पर हुई थी।

    दोनों को दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। कनाडा एक तरफ निज्जर की हत्या पर बिना सोचे-समझे भारत पर आरोप लगाने को तैयार था तो दूसरी तरफ उसकी धरती पर हो रही भारतीयों की हत्या को लेकर उसका रवैया ढीला नजर आता है।

    The post पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.