Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छात्रों के पास यूजी, पीजी में प्रवेश लेने का एक और मौका
    छत्तीसगढ़

    छात्रों के पास यूजी, पीजी में प्रवेश लेने का एक और मौका

    Editor PostBy Editor PostSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छात्रों के पास यूजी, पीजी में प्रवेश लेने का एक और मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM) की तरफ से बीएड, डीएलएड और नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षाओं में जिन अभ्यर्थियों को अच्छे अंक मिले हैं। जिनका बीएड, डीएलएड और नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश होना तय है। ऐसे विद्यार्थी पहले से यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ रहे है।

    अब नए अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने का मौका मिल सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जून से शुरू कर दी गई थी। बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा में लगभग ढाई लाख अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिए थे।

    प्रवेश परीक्षा का परिणाम नहीं आने की स्थिति में विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले लिया था, ताकि वर्ष खराब न हो। बीएड, डीएलएड में प्रवेश पक्का होने की स्थिति में वो अब वो अपना प्रवेश रद करवा रहे हैं। इससे जो विद्यार्थी प्रवेश लेने से चूक गए हैं, उनके पास प्रवेश लेने का मौका है।

    उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से भी प्रवेश तिथि को बढ़ा दिया गया है। खाली सीटें रहने पर कॉलेज, विश्वविद्यालय ऑफलाइन 14 सितंबर तक प्रवेश दे सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसमें बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया था। फिर भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने पर विभाग की तरफ से प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है।

    यूजी प्रथम वर्ष में सेमेस्टर परीक्षाएं
    यूजी प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू है। इसके अनुसार वार्षिक की जगह अब कॉलेजों की परीक्षाएं सेमेस्टर में होगी। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक यूजी प्रथम वर्ष की सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित है।

    लेकिन 14 सितंबर तक प्रवेश होने की स्थिति में नवंबर-दिसंबर में सेमेस्टर परीक्षाएं होना संभव नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर-जनवरी में हो पाना संभव है। एनईपी लागू होने की वजह से अब छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के भी नंबर देना है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन मासिक परीक्षाएं लेगा।

    पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 16 हजार यूजी सीटें खाली
    पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी बीकॉम समेत अन्य यूजी पाठ्यक्रमों में लगभग 16 हजार सीटें खाली है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 कालेजों में लगभग 49 हजार यूजी सीटें हैं, इनमें लगभग 36 हजार सीटों में प्रवेश हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    Editor Post

    Related Posts

    श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

    October 5, 2026

    सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

    October 5, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

    October 5, 2026

    332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे सीएम धामी, नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकर्ता सम्मानित

    October 5, 2026

    घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..

    October 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

    October 5, 2026

    सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

    October 5, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

    October 5, 2026

    332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

    October 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.