Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे सीएम धामी, नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकर्ता सम्मानित
    राज्य

    ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे सीएम धामी, नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकर्ता सम्मानित

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘आंगन का मिलन’ में पहुंचे सीएम धामी, नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकर्ता सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गौसीकुवां भूड़ाई में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। जनजातीय समाज की युवतियों ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जबकि महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया।
    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नौनिहालों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने धात्री महिलाओं को पोषक सामग्री वितरित करने के साथ ही 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट और 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की। पांच बच्चों का मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार कराया।
    मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत की और उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर समय भी बिताया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और दो आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया।
    सुरक्षित मातृत्व और पोषण पर सरकार का जोर
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति और नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के लिए लगातार काम कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती, धात्री महिलाओं और बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। आपदा की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेली एंबुलेंस की सुविधा भी दी गई है।
    गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
    ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। उन्होंने मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की अरदास की। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और स्वयं झाड़ू लगाई।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

    October 5, 2026

    सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

    October 5, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

    October 5, 2026

    332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..

    October 5, 2026

    बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्राद्ध टिप्पणी पर भड़की भाजपा, बंसल बोले- विरोध में मर्यादा भूली कांग्रेस

    October 5, 2026

    सात अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्रों को योजनाओं से जोड़ें : रेखा आर्या

    October 5, 2026

    किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा कृषक रथ, गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी

    October 5, 2026

    332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र, धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

    October 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.