Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा
    देश

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र ने पिछले एक दशक में काफी आगे बढ़ा है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि बीते 10 सालों में मेक इन इंडिया प्रोग्राम से लेकर मोबाइल मैनुफैक्चरिंग में सरकार कितना आगे बढ़ी है. साथ ही उन्होंने एक्सपोर्ट सेक्टर में आए बड़े उछाल पर भी कई आंकड़े पेश किए.

    10 सालों में एक्सपोर्ट में बड़ा उछाल
    अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया कि मोबाइल फोन निर्माण का मूल्य 2014 में मात्र 18,900 करोड़ रुपए था, जो फाइनेंशियल ईयर 2023-24 तक बढ़कर 4,22,000 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके अलावा, 2014 में जहां मोबाइल निर्यात लगभग शून्य के बराबर था, अब यह 1,29,000 करोड़ को पार कर गया है. सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियानों के तहत देश में उत्पादन को बढ़ावा दिया गया है, जिससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का एक प्रमुख केंद्र बन रहा है.

    ‘मेक इन इंडिया’ से आत्मनिर्भरता की ओर
    उन्होंने बताया कि भारत अब केवल मोबाइल फोन ही नहीं, बल्कि खिलौनों, रक्षा उपकरणों और इलेक्ट्रिक वाहन मोटर्स के उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. सरकार का लक्ष्य भारत को वैश्विक मैनुफैक्चरिंग हब बनाना है. मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 1950 से 1990 के बीच लागू की गई सख्त नीतियों के कारण मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र को नुकसान पहुंचा, लेकिन ‘मेक इन इंडिया’ इसको पूरी तरह से बदल रहा है. उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहल भारत में उत्पादन बढ़ाने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और अधिक रोजगार पैदा करने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है.

    घरेलू उत्पादन को मिला बढ़ावा
    वैष्णव ने आगे बताया कि मोबाइल फोन निर्माण क्षेत्र ने पिछले एक दशक में 12 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न किए हैं. सरकार का लक्ष्य अब वैल्यू चेन में और गहराई तक जाने का है, जिसमें अधिक से अधिक कंपोनेंट्स और चिप्स का घरेलू उत्पादन शामिल है. मंत्री वैष्णव ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत भारत में अब चार्जर, बैटरी पैक, यूएसबी केबल, कीपैड, डिस्प्ले असेंबली, कैमरा मॉड्यूल, लिथियम-आयन सेल, स्पीकर और माइक्रोफोन जैसे कई कंपोनेंट्स और सब असेंब्लेज होने लगे हैं. इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र को काफी मजबूती मिली है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.