Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीएम हेल्पलाइन के लिए मुसीबत बनी मातृ वंदना योजना
    मध्यप्रदेश

    सीएम हेल्पलाइन के लिए मुसीबत बनी मातृ वंदना योजना

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम हेल्पलाइन के लिए मुसीबत बनी मातृ वंदना योजना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सीएम हेल्प लाइन के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इस योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिलने की वजह से हर दिन दर्जनों की संख्या में शिकायतें आ रही हैं। हालत यह है कि इसकी अब तक 48409 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। यह शिकायतें अब शासन के साथ ही सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इस योजना में 24 करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपए का पेमेंट पंजीयन कराने वाली गर्भवती महिलाओं को नहीं किया गया है। जबकि कई मामलों में महिलाओं ने बच्चों को जन्म दे दिया है और बच्चे दो से तीन साल तक की उम्र के हो चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिल सका है। इससे योजना को लेकर विरोध की स्थिति बन गई है और भुगतान नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार बढ़ती ही जा रहीं हंै। एक जनवरी 2017 से शुरू की गई केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की बढ़ती शिकायतों के बाद अब सरकार ने इसके निराकरण पर फोकस किया है। मातृ वंदना योजना में पेंडेंसी के कारण होने वाली किरकिरी को देखते हुए अफसरों ने इसके मामले फिलहाल समाधान ऑनलाइन से हटवा दिए हैं। बताया जाता है कि, इस योजना में केंद्र सॉफ्टवेयर अपडेशन में गड़बड़ी के चलते लोगों को भुगतान नहीं हो रहा है।
    सीएम हेल्पलाइन में ढाई माह से अटकीं 2.76 लाख शिकायतें: उधर, सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर 100 दिन से अधिक अवधि की पेंडिंग शिकायतों का आंकड़ा 2 लाख 76 हजार 410 को पार कर गया है। लोक सेवा प्रबंधन विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव तथा कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए निर्देशित किया है। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं किए जाने, पक्षकारों पर समझौते, राजीनामा के लिए दबाव डालने के मामले भी शामिल हैं। नगर निगम, नगर परिषद और अन्य नगरीय निकायों की पीएम आवास योजना की किस्त भी हितग्राहियों को नहीं मिलने के मामले काफी अधिक हैं।

    यह है योजना
    इस योजना में गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का मकसद गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद देना है। इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम दो किस्तों में दी जाती है, वहीं, दूसरे बच्चे (यदि लडक़ी हो) के जन्म पर 6000 रुपए की एक किस्त दी जाती है। योजना में गर्भावस्था के पंजीकरण के समय 1000 रुपए, छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच कराने पर 2000 रुपए और बच्चे के जन्म के बाद और 14 सप्ताह के अंदर सार्वभौमिक टीकाकरण पूरा होने पर 2000 रुपए दिए जाने का प्रावधान है।

    सीएम कर सकते हैं रिव्यू
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मामले में रिव्यू कर सकते हैं। यह रिव्यू समाधान ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री जापान यात्रा से लौटने के बाद वे सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समाधान ऑनलाइन के माध्यम से बैठक कर पेंडिंग कम्प्लेंट्स की समीक्षा कर सकते हैं। इसके मद्देनजर सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि प्रकरणों के निराकरण के बाद सीएम हेल्पलाइन पोर्टल अपडेट जानकारी दर्ज करें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

    October 26, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर….

    October 26, 2026

    रुद्रप्रयाग में जाम से राहत की तैयारी, पुल-सुरंग मार्ग पर शुरू हुआ ट्रायल

    October 26, 2026

    सचिवालय को मिलेगी नए भवन की सौगात, 60 फीसदी काम पूरा

    October 26, 2026

    यमुनोत्री धाम की राह होगी आसान, 2027 की यात्रा में खुल सकती है सिलक्यारा सुरंग

    October 26, 2026

    ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से ग्राम पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार का संबल…..

    October 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में भर्ती से हटी रोक, खाली पद भरने का रास्ता साफ

    October 26, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में नाम की त्रुटि हुई दूर….

    October 26, 2026

    रुद्रप्रयाग में जाम से राहत की तैयारी, पुल-सुरंग मार्ग पर शुरू हुआ ट्रायल

    October 26, 2026

    सचिवालय को मिलेगी नए भवन की सौगात, 60 फीसदी काम पूरा

    October 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.