Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंदौर का नमकीन उद्योग खतरे में, व्यापारियों का कहना- आदेश का पालन किया तो बंद करनी पड़ेंगी फैक्ट्रियां
    मध्यप्रदेश

    इंदौर का नमकीन उद्योग खतरे में, व्यापारियों का कहना- आदेश का पालन किया तो बंद करनी पड़ेंगी फैक्ट्रियां

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर का नमकीन उद्योग खतरे में, व्यापारियों का कहना- आदेश का पालन किया तो बंद करनी पड़ेंगी फैक्ट्रियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: इंदौर को पहचान देने वाला नमकीन उद्योग खुद को खतरे में महसूस कर रहा है। यह स्थिति मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मनमाने आदेश के कारण पैदा हुई है। उद्योगों को आदेश दिया गया है कि वे अपने द्वारा उपयोग किए जा रहे ईंधन में बदलाव करें। कोयला, बायोकोल जैसे ईंधन का उपयोग बंद कर केवल सीएनजी-पीएनजी का उपयोग करें। अजीब बात यह है कि यह नियम केवल इंदौर के उद्योगों पर ही थोपा जा रहा है। नमकीन उद्योग ने कहा कि यदि आदेश का पालन किया गया तो या तो बड़े उद्योग बंद हो जाएंगे या फिर वे इंदौर से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।

    छह माह में सीएनजी या एलपीजी का उपयोग शुरू करें

    दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में शहर के उद्योगों को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय से नोटिस मिले हैं। उद्योगों को छह माह के भीतर सीएनजी, पीएनजी या एलपीजी का उपयोग शुरू करने के लिखित निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपने बॉयलर में 15 दिन के भीतर बदलाव करने की कार्ययोजना तैयार कर बोर्ड को भेजें। मौजूदा नमकीन और कन्फेक्शनरी उद्योग अपने उत्पादों के निर्माण के लिए कोयला या बायोकोल का उपयोग करता है।

    तीन गुना महंगी हो रही है पीएनजी

    बायोकोल दरअसल भूसे और कृषि अपशिष्ट से बनने वाला ईंधन है। मप्र मिठाई नमकीन निर्माता-विक्रेता संघ के अनुसार पीएनजी से उद्योग चलाना संभव नहीं है। यह अन्य ईंधनों से तीन गुना महंगी हो रही है।

    उत्पादन लागत बढ़ेगी

    मप्र सरकार पीएनजी पर 14 प्रतिशत वैट लगाती है, जिसका टैक्स क्रेडिट भी नहीं मिलता। गैस की उपलब्धता कम है और जरूरी तापमान हासिल करने के लिए ईंधन भी ज्यादा लगता है। ऐसे में इंदौर के उद्योग जो नमकीन बनाएंगे, उसकी उत्पादन लागत बढ़ जाएगी। इसके बाद यहां के उद्योग दूसरे राज्यों के उद्योगों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे, भोपाल-ग्वालियर के उद्योग तो दूर की बात है, क्योंकि वे हमसे सस्ता उत्पाद देने लगेंगे। ईंधन को लेकर उन पर कोई बाध्यता नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग खुद हर उद्योग से निकलने वाले उत्सर्जन पर नजर रखता है। विभाग ने उद्योगों में बॉयलर पर बैक फिल्टर और कार्बन कलेक्टर पहले ही लगा रखे हैं।

    20 हजार टन नमकीन का उत्पादन हो रहा है रोजाना

    निर्माता संघ के आंकड़ों के अनुसार इंदौर में करीब 250 नमकीन उद्योग मध्यम और बड़े उद्योग के रूप में पंजीकृत हैं। हर उद्योग औसतन 100 टन नमकीन के हिसाब से रोजाना करीब 20 हजार टन नमकीन का उत्पादन कर रहा है।

    यह अनिवार्य नहीं है

    उद्योगों के विरोध और मनमाने आदेश पर उठ रहे सवालों के बाद अब क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने कदम पीछे खींचता नजर आ रहा है। उद्योगों को नोटिस जारी करने के सवाल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसएन द्विवेदी ने नईदुनिया से कहा कि हमने उद्योगों को पत्र जारी कर सिर्फ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने आग्रह किया है कि वे ईंधन के दूसरे विकल्पों पर विचार करें तो बेहतर होगा। यह अनिवार्य नहीं है। न ही कोई समय सीमा दी गई है कि उन्हें ईंधन बदलना ही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    November 1, 2026

    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

    October 31, 2026

    उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

    October 31, 2026

    गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

    October 31, 2026

    पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने किया एलान

    October 31, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण को बताया अखंड भारत की मजबूत नींव….

    October 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

    November 1, 2026

    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

    October 31, 2026

    उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

    October 31, 2026

    गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

    October 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.