Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
    राज्य

    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम के दौरान सियासी गतिविधियां देखने को मिलीं। एक ओर रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में समर्थकों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।

    रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या भावुक हो गईं। उन्होंने खुद को सोमेश्वर की बेटी बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें पहचान दी है। यहां की जनता का स्नेह और समर्थन हमेशा उनकी ताकत रहा है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर से उनका गहरा जुड़ाव है और क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर काम करती रहेंगी।

    इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 से अपने साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। जब परिस्थितियां बर्दाश्त से बाहर हुईं तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से क्षेत्र की जनता परिचित है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का उल्लेख करते हुए उन्होंने लोगों से एक बार फिर अपनी बेटी को आशीर्वाद देने की अपील की।

    कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

    दूसरी ओर, मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ता भी विरोध दर्ज कराने पहुंच गए। उन्होंने मंत्री को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के आरोपों को लेकर सवाल उठाए और इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। एक ही दिन आयोजित जनसभा और विरोध प्रदर्शन के चलते सोमेश्वर में राजनीतिक गतिविधियां चर्चा का विषय बनी रहीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

    October 31, 2026

    गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

    October 31, 2026

    पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने किया एलान

    October 31, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण को बताया अखंड भारत की मजबूत नींव….

    October 31, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और जवाबदेही का दिया संदेश….

    October 31, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब…..

    October 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

    October 31, 2026

    उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

    October 31, 2026

    गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

    October 31, 2026

    पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने किया एलान

    October 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.