Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मानसिक रूप से परेशान होकर फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, पत्नी और ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, 30 लाख की मांग
    मध्यप्रदेश

    मानसिक रूप से परेशान होकर फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, पत्नी और ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, 30 लाख की मांग

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मानसिक रूप से परेशान होकर फोटोग्राफर ने की आत्महत्या, पत्नी और ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, 30 लाख की मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में नितिन पडियार (28) नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने 14 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। नितिन यादव नंद नगर का रहने वाला था और इवेंट फोटोग्राफर का काम करता था। सोमवार रात जब उसका बड़ा भाई सूरज उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो उसने नितिन को फंदे से लटका हुआ पाया। सुसाइड नोट में नितिन ने लिखा, 'मेरी मौत के लिए सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा शर्मा जिम्मेदार हैं। मम्मी मेरे जाने के बाद रोना मत। मैं आपका बेटा बनकर वापस आऊंगा। मैं भारत सरकार से शादी के कानून में बदलाव करने की गुजारिश करता हूं, क्योंकि महिलाएं इसका गलत इस्तेमाल कर रही हैं।'

    मांगे 30 लाख रुपए

    नितिन और हर्षा की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी। दोनों ने लिव-इन में रहने के बाद शादी कर ली। 2023 में हर्षा राजस्थान में अपने मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। हर्षा ने तलाक और भरण-पोषण का केस कर 30 लाख रुपए की मांग की। यही नितिन के लिए तनाव का कारण बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अरबिंदो अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना ने महिला सशक्तिकरण अधिनियम के गलत इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    सुसाइड नोट में लिखे जिम्मेदारों के नाम

    नितिन ने 14 पेज के सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी सुन लो, मेरे जाने के बाद तुम रोना मत और किसी को रोने मत देना। अगर आप लोग रोओगे तो मुझे मरने के बाद भी दर्द होगा। मम्मी मैं आपका बेटा बनकर वापस आऊंगा। मेरी मौत की वजह सिर्फ और सिर्फ मेरी पत्नी हर्षा शर्मा, सास सीता शर्मा, साली मीनाक्षी और वर्षा शर्मा हैं।

    सरकार से कानून बदलने को कहा

    नितिन ने आगे लिखा- मैं नितिन पडियार भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि भारत के कानून को बदलें, क्योंकि महिलाएं इस कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। अगर आप इस कानून व्यवस्था को नहीं बदलोगे तो रोज कई लड़के और उनके परिवार बर्बाद होते रहेंगे।

    मुझे मरने के बाद भी न्याय चाहिए

    नितिन ने सुसाइड नोट में लिखा- भारत के सभी युवाओं से मेरी यही विनती है कि, शादी मत करना और अगर करो भी तो समझौता करके शादी करना और अगर किसी को समझ में आए कि मेरे साथ कुछ बुरा हुआ है तो मेरे मरने के बाद मुझे न्याय देना और अगर नहीं समझे तो अपनी बारी का इंतजार करना।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.