Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, इंदौर के 22 और धुलिया के 19 गांव खाली कराए जाएंगे, आदेश जारी
    मध्यप्रदेश

    एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, इंदौर के 22 और धुलिया के 19 गांव खाली कराए जाएंगे, आदेश जारी

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, इंदौर के 22 और धुलिया के 19 गांव खाली कराए जाएंगे, आदेश जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना के तहत भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक नई रेल लाइन बिछाने जा रहा है। ऐसे में लंबे समय से अटके एमपी के इंदौर जिले और महाराष्ट्र के धुले जिले के कई गांवों का अधिग्रहण किया जाएगा। दरअसल, ये गांव रेलवे रूट के क्षेत्र में आ रहे हैं। इनके अधिग्रहण के लिए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस संबंध में मनमाड़-इंदौर रेलवे संघर्ष समिति के प्रमुख मनोज मराठे ने बताया कि संघर्ष समिति के सहयोगी और रेलवे मामलों के विशेषज्ञ पूर्णिमाेश उपाध्याय से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2025 को रेल मंत्रालय मध्य रेलवे मुंबई से अधिग्रहण के लिए पत्र भेजे गए थे। इसी तारीख को इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले अधिकारी और भू-अर्जन अधिकारी डॉ. अंबेडकर नगर मऊ जिला इंदौर को 22 गांवों के अधिग्रहण के आदेश दिए गए हैं।

    मप्र के इन गांवों का होगा अधिग्रहण

    इंदौर जिले के जिन गांवों का अधिग्रहण किया जाएगा उनमें खेड़ी इस्तमुरार, चैनपुरा, कामदपुर, खुदालपुरा, कुराड़ा खेड़ी, अहिल्यापुर, नांदेड़, जामली, केलोद, बेरछा खेड़ी, गवली, पलास्या, आशापुरी, मालेड़ी, कोदरिया, बोरखेड़ी, चोरड़िया, न्यू गुराड़िया, मऊ कैंट यानी डॉक्टर अंबेडकर नगर तक जमीन अधिग्रहण होना है। इस आदेश के तहत इंदौर जिले के 22 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

    महाराष्ट्र के इन गांवों का होगा अधिग्रहण

    मराठे ने आगे बताया कि, इसी केंद्र सरकार के राजपत्र के अनुसार, सरकार ने रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, इस अधिसूचना के राजपत्र के प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी मुंबई 2025 को महाराष्ट्र के धुले जिले की तहसील के अंतर्गत 10 गांवों की भूमि अधिग्रहण करने का आदेश दिया, जिसमें पुरमे पाड़ा, आर्वी कस्बे लाडिंग रणमाला डिमर सावल देवधन पिंपरी और वडजाई शामिल हैं। शिंदखेड़ा तहसील के नरदाना डबली धांदरने अजंडे खुर्द पिंपराड गव्हाणे शिराले वर्षी और दभाशी कुल 9 गांवों की भूमि अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए गए। वहीं, शिरपुर तहसील के उपविभागीय अधिकारी को तहसील के 18 गांवों की भूमि अधिग्रहण करने के आदेश मिले हैं। इनमें बाबुल्दे, खारदे खुर्द, बलदे, सकवाड़, हिंगोली बुर्ज, बोरगांव, सुभाष नगर, सिंगवे, शिरपुर खुर्द, शिरपुर बुजुर्ग, लावकी हाड़ाखेड़, हाड़ाखेड़ बुजुर्ग सांगवी, सांगवी बड़ हेदरिया, हेदरिया बुजुर्ग शामिल हैं।

    तेज गति से चलेगा काम

    मराठे ने बताया कि विशेष परियोजना में लिए जाने के कारण इस परियोजना को योजना आयोग यानी नीति आयोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यालय, वित्त विभाग से विशेष मंजूरी मिल गई है। इसके कारण इस परियोजना का काम तेज गति से चल रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.