Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»डेविड वॉर्नर ने ट्रेविस हेड को टेस्ट कप्तान बनाने की बात की, स्टीव स्मिथ की चोट बनी वजह
    खेल

    डेविड वॉर्नर ने ट्रेविस हेड को टेस्ट कप्तान बनाने की बात की, स्टीव स्मिथ की चोट बनी वजह

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डेविड वॉर्नर ने ट्रेविस हेड को टेस्ट कप्तान बनाने की बात की, स्टीव स्मिथ की चोट बनी वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Steve Smith: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने कहा है कि अगर स्टीव स्मिथ श्रीलंका दौरे के लिए फिट नहीं होते हैं, तो ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान हो सकते हैं. स्मिथ को बिग बैश लीग (BBL) के दौरान चोट लग गई थी. पैट कमिंस अपनी दूसरी संतान के जन्म और टखने की चोट के कारण श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था, लेकिन रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि स्मिथ को शुक्रवार को BBL के मैच में फील्डिंग करते हुए दाहिने कोहनी में चोट लगी है.

    अचानक बदला जाएगा टेस्ट टीम का कप्तान!
    स्टीव स्मिथ कोहनी पर ब्रेस पहने नजर आए और अभी तक दुबई स्थित ICC अकादमी में ऑस्ट्रेलिया के प्री-टूर कैंप में शामिल नहीं हुए हैं. अगर वह 29 जनवरी से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं होते, तो वॉर्नर के अनुसार, श्रीलंका दौरे के लिए उपकप्तान बनाए गए ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के 48वें टेस्ट कप्तान बन सकते हैं. डेविड वॉर्नर ने द ऑस्ट्रेलियन से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह ज्यादा बोलेंगे. जब उन्हें सही लगेगा, तब बदलाव करेंगे. वह लंबे समय से साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी कर रहे हैं और उनके पास एक समझदार दिमाग है.'

    ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका
    डेविड वॉर्नर ने यह भी कहा कि अगर स्मिथ पूरे दौरे से बाहर हो जाते हैं, तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा. अगर वह श्रीलंका दौरे से बाहर होते हैं, तो यह नुकसानदायक होगा, लेकिन मुझे लगता है कि वह इससे उबर पाएंगे. श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 29 जनवरी से गाले में शुरू होगी और दूसरा मैच 6 फरवरी को वहीं खेला जाएगा. इसके बाद 12 और 14 फरवरी को कोलंबो में दो वनडे मैच खेले जाएंगे.

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया
    उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा, जो पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.