Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सांसद संतोष पांडेय से मिले भाजपा कार्यकर्ता, बोले जमानत पर चल रहे अपराधियों को न दें टिकट
    छत्तीसगढ़

    सांसद संतोष पांडेय से मिले भाजपा कार्यकर्ता, बोले जमानत पर चल रहे अपराधियों को न दें टिकट

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सांसद संतोष पांडेय से मिले भाजपा कार्यकर्ता, बोले जमानत पर चल रहे अपराधियों को न दें टिकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुम्हारी

    कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राकेश पांडे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट नही देना चाहिए। कुम्हारी के राकेश पांडेय की शिकायत लेकर दुर्ग संभाग के संयोजक संतोष पांडेय के पास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनको बताया कि राकेश पांडेय पर बहुत गंभीर धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध है। उनपर लकड़ी तस्करी करने, सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाने, उन्हें पीटने और बलवा जैसे गंभीर आरोप हैं। ऐसे मे उन्हें सजा होने की प्रबल संभावना है। इसी आधार पर उन्हें पार्टी से निकाला गया था। प्रकरण अभी भी न्यायालय मे है तो ये टिकट का दावा कैसे कर सकते हैं। संतोष पांडेय ने पूरे विषय को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुम्हारी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और अन्य नेताओं को पत्र लिखकर कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 14 से भाजपा के पार्षद पद के दावेदार राकेश पांडे का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने से पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

    कुम्हारी भाजपा कार्यकर्ता सात्विक तिवारी ने पत्र में कहा कि राकेश पांडे के खिलाफ 2017 में लकड़ी तस्करी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। यह भी आरोप लगाया गया है कि पांडे को जेल की सजा भी हुई थी और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा उन पर नहर की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। सिचाई विभाग द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पांडे ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कब्जा नहीं हटवाया।

    तिवारी ने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा, ऐसे लोग जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और राजनीति का उपयोग अपने अपराधों को संरक्षण देने के लिए करते हैं, उनका पार्टी में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने आग्रह किया कि पार्टी कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड क्र. 14 से राकेश पांडे की दावेदारी को नजरअंदाज करे और ऐसे दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट न दे। तिवारी ने इस पत्र के माध्यम से भाजपा के शुचिता और लोकहित की नीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की अपील की है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.