Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»महिला केंद्रित योजनाओं का असर: 19 राज्यों में महिला वोटरों की संख्या में बड़ा इजाफा
    देश

    महिला केंद्रित योजनाओं का असर: 19 राज्यों में महिला वोटरों की संख्या में बड़ा इजाफा

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला केंद्रित योजनाओं का असर: 19 राज्यों में महिला वोटरों की संख्या में बड़ा इजाफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चुनावों में लगातार महिला वोटरों का उत्साह बढ़ता जा रहा है और किसी की जीत हार में उसकी भूमिका भी स्पष्ट होती जा रही है। वर्ष 2019 के आम चुनाव के मुकाबले वर्ष 2024 के आम चुनाव में 1.8 करोड़ ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले हैं। यह आंकड़ा तो पिछले दिनों चुनाव आयोग ने ही जारी किया था। लेकिन एसबीआइ की रिसर्च टीम ने इस बात का पता लगाया है कि महिला वोटरों की संख्या बढ़ने के पीछे वजह क्या है।

    पीएम जन धन योजना और मुद्रा खाता खोलने से दिखा अंतर
    रिसर्च से यह बात सामने आती है कि जिन राज्यों में महिला केंद्रित योजनाएं लॉंच की गई हैं, वहां महिला वोटरों की संख्या उन राज्यों के मुकाबले तेजी से बढ़ी हैं जहां इस तरह की योजनाएं लॉंच की गई हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि जिन राज्यों में पीएम जन धन योजना और मुद्रा खाता खोलने में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा है वहां भी महिला वोटरों की संख्या दूसरे राज्यों के मुकाबले तेजी से बढ़ी है।

    क्या कहती है रिपोर्ट?
    रिसर्च रिपोर्ट में महिला केंद्रित योजना लागू करने वाले राज्यों की संख्या 19 बताई गई है जिसमें असम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्य हैं। इन राज्यों में औसतन 7.8 लाख (कुल 1.5 करोड़) महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। यह तुलना वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 का है। जबकि गोवा, आंध्र प्रदेश व अन्य राज्य जहां महिला केंद्रित योजनाओं पर ज्यादा फोकस नहीं किया गया है वहां महिला वोटरों की संख्या औसतन 2.5 लाख (कुल 30 लाख) ही बढ़ी है।

    यह अध्ययन बताता है कि महिला साक्षरता बढ़ने का भी सीधा संबंध वोटरों की संख्या बढ़ने से है। एक फीसद महिला साक्षरता बढ़ने से महिला वोटरों की संख्या में 25 फीसद का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक साक्षरता बढ़ने से 45 लाख ज्यादा महिला वोटरों ने वोट दिया, रोजगार व मुद्रा योजनाओं की वजह से अतिरिक्त 30 लाख महिलाओं ने वोट डाले जबकि पीएम आवास नीति जहां महिलाओं को ज्यादा फायदा पहुंचाई हैं वहां महिला वोटरों की संख्या ज्यादा बढ़ी है।

    वोटिंग प्रतिशत में दिखी गिरावट
    इससे अतिरिक्त 20 महिलाओं ने वोट दिया है। मतलब साफ है कि जब महिलाओं का विकास होता है तो वह अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति भी ज्यादा सचेत होती हैं। यह रिसर्च कुछ दूसरे बेहद दिलचस्प आंकड़े भी पेश करती है। मसलन, पिछले 10 वर्षों में (2014 के मुकाबले) वोटिंग फीसद घटी है।

    यह 66.4 फीसद से घट कर 66.1 फीसद हो गया है लेकिन एससी और एसटी वर्ग में वोटिंग फीसद में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले दस वर्षों में कुल 9 करोड़ नये वोटरों ने वोट दिया है जिसमें महिलाओं का हिस्सा 5.3 करोड़ है। सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.