Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र की ड्रोन पॉलिसी अगले महीने होगी जारी
    मध्यप्रदेश

    मप्र की ड्रोन पॉलिसी अगले महीने होगी जारी

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र की ड्रोन पॉलिसी अगले महीने होगी जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। पिछले महीने रायसेन जिले में एक टाइगर शहरी इलाके में घुस आया, पुलिस, प्रशासन और वन विभाग परेशान हो गए। जब टाइगर को पकडऩा मुश्किल हुआ तो ड्रोन का सहारा लिया गया। ड्रोन के थर्मल और आरजीबी कैमरों की मदद से उसे ढूंढ लिया गया। इसी तरह, राजगढ़ जिले में फसल नुकसान का पता लगाने के लिए ड्रोन से सर्वे किया गया। ड्रोन ने सटीक डेटा और फोटो दिए, जिससे प्रभावित किसानों को मुआवजा मिल सका। इस तकनीक से उन किसानों का नाम भी सामने आया, जिन्हें पहले के सर्वे में शामिल नहीं किया गया था।
    ड्रोन अब सरकारी कामकाज का अहम हिस्सा बन रहे हैं। ये तेजी और सटीकता से जानकारी जुटाने में मदद करते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने ड्रोन तकनीक को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एक पॉलिसी बनाने की तैयारी शुरू की है।

    ड्रोन पॉलिसी पर चर्चा और वर्कशॉप
    भोपाल में ड्रोन बनाने वाली कंपनियों, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ ड्रोन पॉलिसी पर चर्चा हुई। सरकार जल्द ही इस पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी करेगी। इसके अलावा, भोपाल में एक वर्कशॉप आयोजित की गई, जहां ड्रोन बनाने वाली कंपनियों और सरकारी प्रोजेक्ट्स में काम करने वाली एजेंसियों ने अपनी सेवाएं दिखाईं। ड्रोन तकनीक ने सरकारी काम को आसान, तेज और सटीक बना दिया है। यह न सिर्फ समय बचा रही है, बल्कि लोगों तक सही मदद पहुंचाने में भी कारगर साबित हो रही है। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ड्रोन टैक्सी का मॉडल भी आया। इनसाइट एविएशन कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया हमारी ड्रोन टैक्सी अभी ट्रायल फेज में हैं। इसका छोटा मॉडल तैयार किया गया है। सरकारी मंजूरियां मिलने के बाद ड्रोन टैक्सी मार्केट में उतारी जाएगी। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ये मददगार साबित होगी।

    ड्रोन सूचना पोर्टल लॉन्च
    भोपाल में आयोजित ड्रोन वर्कशॉप के दौरान सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया हितेश कुमार मकवाना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, और एमपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष शीष वशिष्ठ ने मिलकर ड्रोन सूचना पोर्टल लॉन्च किया। हितेश मकवाना ने कहा कि पिछले छह सालों में भारत ने ड्रोन टेक्नोलॉजी में बड़ी प्रगति की है। शुरुआती सीमित उपयोग से अब यह एक बहुउपयोगी उपकरण बन गया है। भारत सरकार की ड्रोन नीति ने इसके व्यापक उपयोग का रास्ता खोला है। मध्यप्रदेश ने स्वामित्व योजना जैसी योजनाओं में ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग किया है और इसे एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। ड्रोन टेक्नोलॉजी सटीक, सुलभ और कम लागत वाली तकनीक साबित हो रही है। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने ड्रोन को सिर्फ फ्लाइंग कैमरा के बजाय एक गेम-चेंजिंग टेक्नोलॉजी बताया, जो विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है। मध्यप्रदेश में इस तकनीक के व्यापक उपयोग की संभावनाएं हैं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। ड्रोन टेक्नोलॉजी मध्यप्रदेश को भविष्य के लिए तैयार कर रही है और इसे एक स्मार्ट, तेज और किफायती तकनीक के रूप में स्थापित कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

    October 3, 2026

    टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य

    October 3, 2026

    भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

    October 3, 2026

    सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

    October 3, 2026

    विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

    October 3, 2026

    साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    October 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

    October 3, 2026

    टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य

    October 3, 2026

    भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

    October 3, 2026

    सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

    October 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.