Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज
    राज्य

    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अंतिम सूची में प्रदेश के कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं।
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के अनुसार प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया आठ जून को शुरू हुई थी। उस समय मतदाता सूची में 79,60,762 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को जारी प्रारूप मतदाता सूची में संख्या घटकर 71,33,785 रह गई थी। प्रारूप सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए निर्धारित अवधि में प्राप्त दावों का निस्तारण किया गया।
    दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,04,708 नाम हटाए गए। एसआईआर शुरू होने के समय की सूची की तुलना में अंतिम सूची में कुल 8,01,813 मतदाताओं की कमी आई है।
    निर्वाचन विभाग के अनुसार अंतिम सूची जारी होने के बाद भी जो पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए नए मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
    एसआईआर के तहत मतदाता सूची में दर्ज नामों का विभिन्न स्तरों पर सत्यापन किया गया। पांच जिलों में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से संबंधित मतदाताओं के सत्यापन के चलते अंतिम सूची जारी करने की तिथि में बदलाव किया गया था। पहले अंतिम सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी, जिसे बढ़ाकर तीन अक्तूबर किया गया।
    मतदाता सूची की स्थिति
    एसआईआर शुरू होने पर : 79,60,762
    14 जुलाई की प्रारूप सूची : 71,33,785
    अंतिम मतदाता सूची : 71,58,949
    अंतिम सूची में जोड़े गए नए मतदाता : 1,29,872
    अंतिम चरण में हटाए गए नाम : 1,04,708

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य

    October 3, 2026

    भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

    October 3, 2026

    सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

    October 3, 2026

    विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

    October 3, 2026

    साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    October 3, 2026

    रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    October 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

    October 3, 2026

    टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य

    October 3, 2026

    भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

    October 3, 2026

    सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

    October 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.