Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»7 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे मालामाल
    मध्यप्रदेश

    7 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे मालामाल

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    7 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे मालामाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र के 4 लाख सरकारी कर्मचारियों और करीब 3 लाख पेंशनर्स को खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल सरकार नए साल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि सरकार जनवरी 2025 से कर्मचारियों को 3 प्रतिशत बढ़े हुए डीए का लाभ देने पर विचार कर रही है। बता दें कि जनवरी 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में फिर बढ़ोत्तरी होगी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा सकती है। इस लिहाज से मध्य प्रदेश और केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में डीए का अंतर बढक़र 6 प्रतिशत तक हो सकता है। ऐसे में इसके पहले ही मध्य प्रदेश में भी डियरेस अलाउंस(डीए) यानी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। मान लीजिए कि सरकार नए साल से सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी देती है तो इससे लोगों के वेतन में हर महीने 450 रुपये से लेकर 4500 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी।

    केंद्र तो छोड़ो, अधिकारियों से भी 3 प्रतिशत पीछे
    कर्मचारी नेता उमांशकर तिवारी ने बताया कि राज्य के कर्मचारी और पेंशनर्स डीए के मामले में केंद्र से 3 प्रतिशत पीछे चल रहे हैं। अभी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 53 प्रतिशत मंहगाई राहत और मंहगाई भत्ता दे रही है। जबकि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत ही डीए मिल रहा है। उमाशंकर तिवारी ने बताया कि केंद्र तो छोडि़ए डीए के मामले में राज्य में भी भेदभाव है। दरअसल एमपी में भले ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को 50 फीसदी डीए व डीआर मिल रहा है, लेकिन राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और वन सेवा समेत अन्य विभागों के प्रथम श्रेणी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए मिल रहा है।

    डीए देने में राज्य सरकार करती है देरी
    महंगाई भत्ते को लेकर राज्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केन्द्र के समान लेकर आ जाएगी। अभी प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र से 3 फीसदी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रदेश में पिछली बार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और राहत के लिए भी धरना प्रदर्शन करना पड़ा था। 2024 के पहले तक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी करने के बाद राज्य सरकार भी डीए बढ़ा देती थी, लेकिन अब इसमें भी देरी हो रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

    October 3, 2026

    टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य

    October 3, 2026

    भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

    October 3, 2026

    सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

    October 3, 2026

    विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

    October 3, 2026

    साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    October 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एसआईआर के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता दर्ज

    October 3, 2026

    टैंक से पहले आसमान में होगा ड्रोन, एआई बताएगा खतरे और लक्ष्य

    October 3, 2026

    भाजपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

    October 3, 2026

    सहस्त्रधारा में बड़ा हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल

    October 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.