Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»कांग्रेस नेता लोगों से कह रहे हैं वोट दो बाद में BRS में हो जाएंगे शामिल, तेलंगाना सीएम KCR ने लगाए आरोप
    देश

    कांग्रेस नेता लोगों से कह रहे हैं वोट दो बाद में BRS में हो जाएंगे शामिल, तेलंगाना सीएम KCR ने लगाए आरोप

    adminBy adminNovember 24, 2023Updated:November 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस नेता लोगों से कह रहे हैं वोट दो बाद में BRS में हो जाएंगे शामिल, तेलंगाना सीएम KCR ने लगाए आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के उम्मीदवार निर्वाचित होने पर बीआरएस में शामिल होने की बात कहकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने यहां कोयला खनन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह रहे हैं कि राज्य की ‘सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड’ (एससीसीएल) के बजाए ऑस्ट्रेलिया में अडाणी समूह की कोयला खदानों से कोयला आयात किया जाएगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के कांग्रेस शासकों की नाकामी के कारण राज्य सरकार को एससीसीएल में अपनी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी पड़ी।

    राव ने आरोप लगाया, ” कांग्रेस के लोगों को यह यकीन हो गया है कि उनकी हार निश्चित है इसलिए उन्होंने नया प्रचार शुरू किया है। वे लोगों से उन्हें निर्वाचित करने को कह रहे हैं ताकि जीतने के बाद वे बीआरएस में शामिल हो सकें।” राव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रश्न किया कि भगवा पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए जिसने तेलंगाना को एक भी मेडिकल कॉलेज या नवोदय स्कूल नहीं दिया है। राव ने मजाकिया लहजे में कहा, ” उनको वोट देना वोट को नाली में बहाने जैसा है।”

    उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने 1956 में तेलंगाना का आंध्र प्रदेश में विलय किया जिसके परिणामस्वरूप 50 वर्षों तक पीड़ा झेलनी पड़ी। उन्होंने कांग्रेस पर आश्वासन के बाद भी तेलंगाना के गठन में देरी का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने सिंगरेनी खदानों के बारे में कहा, ”हमने सिंगरेनी कर्मचारियों को कई सुविधाएं प्रदान कीं।

    तेलंगाना विधानसभा ने भी एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से सिंगरेनी कर्मचारियों का आयकर माफ करने का अनुरोध किया।” उन्होंने कहा, ”लेकिन (प्रधानमंत्री) मोदी ये नहीं कर रहे हैं बल्कि कह रहे हैं कि आप सिंगरेनी को बंद कीजिए और हम ऑस्ट्रेलिया से अडानी (खदानों) से कोयला आयात करेंगे।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकारी की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा और लोगों से पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.