Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»पश्चिम बंगाल में राम मंदिर बनाने की तैयारी, भाजपा ने किया एलान
    देश

    पश्चिम बंगाल में राम मंदिर बनाने की तैयारी, भाजपा ने किया एलान

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पश्चिम बंगाल में राम मंदिर बनाने की तैयारी, भाजपा ने किया एलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा ने पश्चिम बंगाल में भी भव्य राम मंदिर बनाने का एलान कर दिया है। ये एलान तृणमूल कांग्रेस के सांसद हुमायूं कबीर के उस बयान के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने राज्य में बाबरी जैसी मस्जिद बनाने की बात कही थी।

    हालांकि भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा कि राम मंदिर बनाने के फैसले को मस्जिद वाले एलान से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कबीर के बाबरी मस्जिद वाले बयान पर आपत्ति भी जताई।

    पॉल ने कहा कि उन्होंने पहले भी हिंदू समुदाय को लेकर कई भड़काने वाले बयान दिए थे, लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। पॉल ने कहा, 'राम मंदिर, मस्जिद के एलान के बाद नहीं बनाया जा रहा है। बाबरी मस्जिद भी बन सकती है और राम मंदिर भी बन सकता है।

    पॉल ने आगे कहा, 'लेकिन जिस व्यक्ति ने बाबरी मस्जिद बनाने की बात कही है, उसने पहले यह भी कहा था कि हिंदुओं का कत्लेआम कर भागीरथी में फेंक दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए न तो उन्हें सजा हुई और न ही कारण बताओ नोटिस दिया गया।'

    उन्होंने ममता बनर्जी पर राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप भी लगाया। पॉल ने कहा कि 'इन बयानों के पीछे ममता बनर्जी हैं। वह वोट बैंक के लिए दूसरा बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। राम मंदिर बनेगा। हम अयोध्या में राम मंदिर के एक साल पूरा होने का जश्न मनाएंगे और बरहमपुर में शिलान्यास किया जाएगा।'

    भाजपा नेता शंकर घोष ने भी कबीर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'मंदिर बनना स्वाभाविक है। यह हमारी संस्कृत की निशानी है। मस्जिद उनसे जुड़ी है, जिन्होंने हम पर हमला किया। बांग्लादेश में इस समुदाय की विचारधारा जाहिर कर दी है। मंदिर बनाने के फैसले को मस्जिद से जोड़ना सही नहीं है। बाबरी मस्जिद का अपना इतिहास रहा है। बंगाल में इसे कैसे बनाया जा सकता है।'

    1992 का किया जिक्र
    इसके पहले विधायक हुमायूं कबीर ने अपने बयान को लेकर कहा था कि 'बाबरी मस्जिद से मुस्लिमों की भावनाएं जुड़ी हैं। यह बाबर ने बनवाया था। हम सभी को पता है कि 1992 में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया। 30 साल बाद भी बाबरी मस्जिद दोबारा नहीं बन सकी। 2019 के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन दी थी। वहां भी मस्जिद जल्द बनेगी।'

    बंगाल में प्रस्तावित मस्जिद को लेकर लग रहे आरोपों पर भी कबीर ने सफाई दी। उन्होंने कहा, 'लोग कह रहे है कि मुर्शिदाबाद में उकसाने के लिए नई बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी। लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है। पूछा जा रहा है कि मस्जिद के लिए जमीन कहां खरीदी जाएगी, तो मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने राज्य सरकार ने जमीन के लिए संपर्क नहीं किया है। न ही हमारी इच्छा सरकारी अनुदान पर जमीन लेने की है।'

    ट्रस्ट के पैसों से होगा निर्माण
    कबीर ने कहा कि 'एक ट्रस्ट बनाया जाएगा, जिसमें शामिल लोग तय करेंगे कि जमीन कहां खरीदी जाए। यह ट्रस्ट के पैसों से खरीदी जाएगी। प्रक्रिया में सभी कानूनों का पालन किया जाएगा। यह आस्था का मामला है और किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा।'

    बांग्लादेशियों के घुसपैठ से जुड़े आरोपों पर उन्होंने कहा कि 'अगर कोई गैर कानूनी तरीके से घुस रहा है, तो उसे रोकना केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों का काम है। वह उन्हें पकड़ लें या डिपोर्ट कर दें, यह उनका मामला है। मैंने अभी तक ऐसा कोई केस नहीं देखा है।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.