Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»रेल मंत्री ने संसद में बताया, जनरल कोच की संख्या बढ़ाने पर क्या है सरकार की योजना
    देश

    रेल मंत्री ने संसद में बताया, जनरल कोच की संख्या बढ़ाने पर क्या है सरकार की योजना

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेल मंत्री ने संसद में बताया, जनरल कोच की संख्या बढ़ाने पर क्या है सरकार की योजना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रेल से यात्रा करने वाले लोगों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि रेलवे अपने बेड़े में एसी1, एसी2 या एसी3 के बजाय जनरल डिब्बे वाले कोच बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रहा है और दिसंबर के अंत तक ऐसे 1,000 कोच विभिन्न ट्रेनों में जोड़े जाएंगे।

    रेल मंत्री के बयान से साफ है कि आने वाले साल में उन यात्रियों को सहूलियत मिलने वाली है, जो लोग ट्रेन के जनरल कोच से सफर करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि आज जनरल कोच बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। एसी1, एसी2 या एसी3 बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनरल कोच पर ध्यान दिया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक रेलवे नेटवर्क में 1,000 जनरल कोच जोड़े जाएंगे और 10,000 जनरल कोच के उत्पादन के लिए विशेष कदम उठाया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास परियोजना के तहत 1,300 स्टेशनों का पुनर्निर्माण कर रहा है, जिसे दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है।

    गौरतलब है कि इस परियोजना के अंतर्गत देश के कई रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण 700-800 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, कुछ अन्य का पुनर्निर्माण 100-200 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। लोकसभा में उन्होंने कहा कि एक बार परियोजना पूरी हो जाने पर यह लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी क्योंकि इसका उद्देश्य पूरे भारतीय रेलवे नेटवर्क में रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाना और उनका आधुनिकरण करना है।

    इसके अलावा दो अन्य सवालों के जवाब में उन्होंने केरल और तमिलनाडु के सांसदों से कहा कि वे सभी रेलवे को नियोजित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण में मदद करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय करें।

    उल्लेखनीय है कि त्योहारों के समय में यात्रियों की अधिक भीड़ होती है। ट्रेनों में जनरल कोच की कमी के कारण काफी यात्री यात्रा नहीं कर पाते हैं। ये समस्या सालों से चलती आ रही है। अब सरकार इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रही है।

    हाल के दिनों में बदले थे आरक्षण के नियम
    ट्रेनों में टिकट के आरक्षण के नियमों को हाल के दिनों में ही बदला गया था। 1 नवंबर से लागू नए नियम के अनुसार अब यात्रा से 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। इससे पहले ये अवधि 120 दिनों की थी। रेलवे ने कहा कि नियमों में बदलाव के बाद यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.