Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»हिमाचल में हिमपात से शीतलहर तेज, मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप
    देश

    हिमाचल में हिमपात से शीतलहर तेज, मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिमाचल में हिमपात से शीतलहर तेज, मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिसंबर के आते ही ठंड ने भी अपने रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं। दिल्ली-यूपी में ठंड हल्की है लेकिन पहाड़ों पर तापमान एक डिग्री तक चला गया है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कई स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया।

    भारी कोहरे के कारण दिन निकलते ही श्रीनगर और कश्मीर के कुछ अन्य स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से नीचे गिर गई। वहीं हिमाचल के रोहतांग, कुंजम में बर्फबारी के कारण आवाजाही रोकनी पड़ी। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर समेत यूपी में ठंड बढ़ेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगले कई दिनों में ठंड बढ़ेगी लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

    कश्मीर में जमकर होगी बर्फबारी
    श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। स्कीइंग के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गर्म रहा। खराब दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है। वहीं चार से सात दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद आठ दिसंबर को ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

    हिमाचल के इन इलाकों में हिमपात ने रोकी वाहनों की आवाजाही
    पर्यटन नगरी मनाली व लाहुल स्पीति की चोटियों पर मंगलवार को हिमपात हुआ। रोहतांग, कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रे सहित उदयपुर की ऊंची चोटियां में बर्फ के फाहे गिरे हैं। हिमपात से घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। लाहुल स्पीति में रात का तापमान माइनस से नीचे पहुंच गया है। इससे झरनों व नदी-नालों में पानी जमने लगा है। मंगलवार सुबह घाटी में धूप खिली लेकिन दोपहर बाद ऊंची चोटियों में बादल छाए और बर्फ के फाहे गिरने लगे।

    धुंधी जोत, मकरवेद व शिकरवेद की पहाड़ियों, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, हामटा व भृगु जोत में हिमपात हुआ है। शिंकुला दर्रे में गिरे बर्फ के फाहों ने जंस्कार घाटी की तथा बारालाचा दर्रे में हुए हल्के हिमपात ने लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। हालांकि आज लेह व जंस्कार से मनाली जबकि मनाली से जंस्कार व लेह के लिए वाहन गए हैं लेकिन दोपहर बाद प्रशासन ने हिमपात होता देख वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

    दिल्ली में अभी कड़ाके की सर्दी दूर
    दिल्ली में अभी कड़ाके की सर्दी दूर है। दिसंबर के पहले सप्ताह में अभी तापमान समान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार को धुंध का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन में आसमान साफ रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल आठ दिसंबर तक तापमान 26 डिग्री से नीचे जाने की संभावना नहीं है। इस बार यह सभी दिन 26 या 27 डिग्री पर रहने के आसार हैं। 2011 से अब तक दिसंबर के पहले हफ्ते में मौसम का ऐसा मिजाज नहीं दिखा था।

    कल कितना रहा मौसम
    मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार दिल्ली वासियों के लिए एक और तेज धूप वाला दिन रहा। इस दौरान न केवल गर्मी बढ़ी बल्कि अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, हवा में नमी का स्तर 96 से 62 प्रतिशत के बीच रहा।

    मंगलवार को खराब श्रेणी में रहा AQI, आज भी रहेगा खराब
    दिल्ली वासियों को लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी जहरीले प्रदूषण से राहत मिली। मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई "खराब" श्रेणी में 268 दर्ज किया गया। सोमवार को यह 280 था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 12 अंकों का और सुधार हुआ है। स्विस ऐप आईक्यू एयर (IQair) पर यह 198 यानी "मध्यम" श्रेणी में दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार तक वायु गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में रहने की उम्मीद है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.