Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»संसद में गूंजा संभल मुद्दा, अखिलेश बोले-ये लड़ाई संभल की नहीं, दिल्‍ली-लखनऊ की 
    राजनीती

    संसद में गूंजा संभल मुद्दा, अखिलेश बोले-ये लड़ाई संभल की नहीं, दिल्‍ली-लखनऊ की 

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संसद में गूंजा संभल मुद्दा, अखिलेश बोले-ये लड़ाई संभल की नहीं, दिल्‍ली-लखनऊ की 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ। संभल में हिंसा के बाद शुरू हुई सियासी जंग अब संसद तक पहुंच गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को संसद में इस मामले को उठाया। उन्‍होंने कहा कि जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर संभल के मुस्लिमों ने तो धैर्य रखा, लेकिन अधिकारियों ने अपने प्राइवेट हथियारों से गोलियां चलाईं। सीओ ने लोगों से गालीगलौच की। लाठीचार्ज करवाया। अखिलेश ने संभल के डीएम और एसपी समेत प्रशासनिक अफसरों पर हत्‍या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि ये लड़ाई संभल की नहीं, बल्कि दिल्‍ली और लखनऊ की है।
    अखिलेश ने संसद के शीतकालीन सत्र में अपनी बात रखते हुए कहा कि संभल जो भाईचारे के लिए जाना जाता था। वहां भाईचारा सदियों पुराना है। अचानक संभल में यह घटना सोची समझी साजिश के तहत कराई गई है। वहां के भाईचारे को गोली मारने का काम हुआ है। वहां खुदाई बीजेपी और उनके सहयोगी समर्थक बार-बार कर रहे हैं। यह देश के भाईचारा और सौहार्द को खो देगा। 
    उन्‍होंने आगे कहा कि यूपी चुनाव पहले 13 तारीख को होना था और इसे बढ़ाकर 20 तारीख कर दिया गया। संभल की जामा मस्जिद के खिलाफ 19 नवंबर 2024 को सिविल जज के सामने याचिका लगाई गई। कोर्ट ने दूसरे पक्ष को सुने बगैर सर्वे के आदेश दे दिए। हैरानी की बात है डीएम के आदेश पढ़े जाने के बगैर दो घंटे के अंदर ही पुलिस बल के साथ मस्जिद पहुंच गए। मस्जिद कमेटी और सभी ने उन्‍हें सहयोग दिया, लेकिन 22 नवंबर को जुमे की नमाज के लिए जब लोग नमाज पढ़ने वहां पहुंचे तो वहां बैरिकेड लगा दिए गए, लेकिन लोगों ने शांति से नमाज पढ़ी।
    अखिलेश ने कहा कि अगली तारीख सुनवाई के लिए तय की। अगले दिन सर्वे करने के लिए दोबारा कहा गया। तो कमेटी की तरफ से कहा गया कि अगर फिर सर्वे कराना है दोबारा आदेश लेकर आएं और सर्वे करा देंगे, लेकिन जिला अधिकारी और एसपी ने कोई सुनवाई नहीं की और तानाशही करते हुए शाही मस्जिद आ गए। कमेटी और मुस्लिम समाज समाज के लोगों ने धैर्य रखा और दोबारा सर्वे के लिए अंदर ले गए। जब दोबारा जनता को इसकी सूचना मिली तो वहां पहुंच गई। लोगों को देख सीओ ने उनसे गाली गलौच की और लाठीचार्ज करवाकर उन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद चंद लोगों ने पत्‍थर चलाए, जिसके बदले में पुलिस सिपाही से लेकर अफसरों ने सरकारी ओर प्राइवेट हथियारों से गोलियां चलाईं। पांच मासूम जो घर से सामान लेने निकले थे मारे गए। भारी हंगामे के बीच उन्‍होंने कहा कि संभल का माहौल बिगाड़ने में याचिका दायर करने वालों के साथ पुलिस प्रशासन के लोग भी जिम्‍मेदार हैं इन पर हत्‍या का मामला दर्ज होना चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसी कोई घटना न हो सके। आखिर में उन्‍होंने कहा कि ये लड़ाई दिल्‍ली और लखनऊ की है। उन्‍होंने शायराना अंदाज में कहा- जो कभी दिल्‍ली पहुंचते थे जिस राह से, वही लखनऊ वाले उसी रास्‍ते पहुंचना चाहते हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात….

    April 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.