Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»सावधान! किसानों का एक और जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा, पंजाब से हरियाणा तक मचा हड़कंप…
    देश

    सावधान! किसानों का एक और जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा, पंजाब से हरियाणा तक मचा हड़कंप…

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाब के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर अपने प्रस्तावित मार्च से पहले सोमवार को हरियाणा में अंबाला के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें अपनी योजना के बारे में जानकारी दी।

    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया। पुलिस अधीक्षक (अंबाला) एस एस भोरिया से मुलाकात के बाद पंढेर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को किसानों के मार्च के मार्ग के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को आश्वासन दिया कि मार्च शांतिपूर्ण होगा और मार्ग पर यातायात अवरुद्ध नहीं किया जाएगा।

    पंधेर ने कहा, ‘बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हमने अपने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसकी घोषणा हम पहले ही मीडिया को कर चुके हैं। हमने कहा कि हम जत्थों में जाएंगे और शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे। यातायात अवरुद्ध नहीं होगा। हम रात में सड़कों पर रुकेंगे।’

    यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा के प्राधिकारियों ने दिल्ली की ओर मार्च करने की अनुमति दी है, किसान नेता ने कहा, ‘वे एक बैठक करेंगे और इसके बाद हमें सूचना देंगे।’

    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने दिल्ली की ओर उनके मार्च को रोक दिया था।

    यमुनानगर में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा, ‘अगर कुछ किसान शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करना चाहते हैं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं हो सकती।

    लेकिन जिस तरह से उन्होंने पंजाब में आंदोलन किया, उसने वहां की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया। हम हरियाणा में ऐसा कुछ नहीं होने देंगे।’’ अगर कोई कानून-व्यवस्था को बिगाड़ता है, तो वह चार किलोमीटर भी नहीं जा सकता, दिल्ली तो दूर की बात है।’

    ‘सरकार MSP पर खरीद रही फसलें’

    सरवन पंढेर ने 1 दिसंबर को कहा था कि किसानों का एक समूह गुरुवार को दिल्ली की ओर मार्च करेगा। साथ ही उन्होंने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी सहित उनके मुद्दों के समाधान के लिए प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत नहीं करने के लिए केंद्र पर निशाना भी साधा था।

    कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाया कि केंद्र कृषि उपज के लिए एमएसपी व्यवस्था को खत्म करना चाहता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में सरकार न केवल लगातार एमएसपी पर फसलों की खरीद कर रही है, बल्कि इसे बढ़ा भी रही है।

    ‘पूरी होनी चाहिए किसानों की मांग’

    सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को पंजाब और कांग्रेस शासित राज्यों में धरना देना चाहिए, जहां एमएसपी प्रदान नहीं किया जाता है।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को किसानों से उनकी मांगों पर बात करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिए।

    हुड्डा ने कहा, ‘हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है। किसानों की मुख्य मांग है कि केंद्र एमएसपी पर कानूनी गारंटी दे।

    हरियाणा में सरकार कहती है कि वे 24 फसलों के लिए एमएसपी दे रहे हैं। हरियाणा में 24 फसल भी नहीं हैं। मैंने उनसे उन 24 फसलों के नाम बताने को कहा, जिन पर वे एमएसपी दे रहे हैं।’

    जानें किसानों की क्या हैं मांगें

    एमएसपी पर कानूनी गारंटी के अलावा किसान कृषि ऋण माफी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, पुलिस मामलों को वापस लेने, 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

    पंढेर ने कहा, ‘अगर हमें दिल्ली में रामलीला मैदान या जंतर-मंतर जाने की अनुमति दी जाती है या अगर हमें सिंघू सीमा पर रोका जाता है, तो हम देखेंगे कि हमें बैठने के लिए कहां जगह मिलती है और उसी के अनुसार हम अपना धरना यहां (शंभू सीमा) से स्थानांतरित करेंगे।’

    शंभू से राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने की अपनी योजना के बारे में भी पंढेर ने बताया। उन्होंने 1 दिसंबर को कहा था कि पहले जत्थे का नेतृत्व सतनाम सिंह पन्नू, सुरिंदर सिंह चौटाला, सुरजीत सिंह फुल और बलजिंदर सिंह करेंगे।

    उन्होंने कहा था कि समूह आवश्यक सामान लेकर शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली की ओर बढ़ेगा। किसान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे और रातें सड़क पर बिताएंगे।

    The post सावधान! किसानों का एक और जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा, पंजाब से हरियाणा तक मचा हड़कंप… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.