Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एमपी में 500 गांव नई जगह बसाए जाएंगे, शहर जैसी सुविधाएं देने के लिए बनी बड़ी योजना
    मध्यप्रदेश

    एमपी में 500 गांव नई जगह बसाए जाएंगे, शहर जैसी सुविधाएं देने के लिए बनी बड़ी योजना

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एमपी में 500 गांव नई जगह बसाए जाएंगे, शहर जैसी सुविधाएं देने के लिए बनी बड़ी योजना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार गांवों के विकास पर ज्यादा जोर दे रही है। इसके तहत गांवों में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी जरूरतें मुहैया कराई जा रही हैं। गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं मुहैया कराने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार की इस मुहिम में वन विभाग भी शामिल हो गया है। विभाग ने प्रदेश भर के 500 गांवों को नई जगहों पर बसाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के घने जंगलों में बसे गांवों को हटाकर नई जगहों पर बसाया जाएगा और फिर उनका विकास किया जाएगा। गांवों को जंगलों से हटाकर नई जगहों पर बसाने का काम प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों से शुरू किया जाएगा। इन ग्रामीणों को नई जगहों पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। विकसित मध्य प्रदेश के लिए विजन डॉक्यूमेंट एमपी @ 2047 तैयार किया जा रहा है।

    वन विभाग की कार्ययोजना

    इसके तहत वन विभाग ने अगले 23 साल के लक्ष्य तय कर कार्ययोजना बनाई है। इसमें विभाग ने प्रदेश भर के जंगलों में बसे गांवों को हटाकर नई जगहों पर बसाने की योजना बताई है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मप्र देश-दुनिया में अपने टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों के लिए जाना जाता है।

    प्रदेश के जंगल बेहद घने हैं, यहां बाघ और चीता समेत तमाम तरह के जंगली जानवर बहुतायत में पाए जाते हैं। जंगल और वन्यजीवों के लिहाज से समृद्ध होने के साथ-साथ एक समस्या भी है। प्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों में सैकड़ों गांव हैं। इन गांवों में रहने वाली इंसानी आबादी से जहां जंगली जानवरों को खतरा है, वहीं लोगों को भी विकास के अभाव में जीना पड़ रहा है।

    करीब 500 गांव को विकसित करने का लक्ष्य

    मध्य प्रदेश में ऐसे करीब 5 सौ गांव हैं। वन विभाग ने 2047 तक इन सभी गांवों को नई जगहों पर बसाकर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए हर साल औसतन दो से ढाई दर्जन गांवों को घने जंगलों से हटाकर शहरों के आसपास बसाया जाएगा। यहां चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी, रहवासियों के लिए बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.