Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सिंचाई का मिला सही जरिया तो किसान देवनाथ में भी जगी कुछ बड़ा करने की ललक
    छत्तीसगढ़

    सिंचाई का मिला सही जरिया तो किसान देवनाथ में भी जगी कुछ बड़ा करने की ललक

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिंचाई का मिला सही जरिया तो किसान देवनाथ में भी जगी कुछ बड़ा करने की ललक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अम्बिकापुर :  मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। ऐसी ही एक कहानी जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत झरगवां के किसान देवनाथ की है। देवनाथ के पास 3.86 एकड़ की भूमि तो है, परन्तु सिंचाई सुविधा नहीं होने  के कारण सिर्फ बारिश के मौसम में ही धान की खेती कर पाते थे, जिससे वो अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पानी की कमी के कारण खेत ज्यादातर समय सूखे रहते थे, जो आर्थिक उन्नति में बाधा बन गया था। उन्होंने आगे बढ़ने की चाह के साथ निजी भूमि पर डबरी निर्माण के बारे में सोचा। देवनाथ बताते हैं कि उनका परिवार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में पंजीकृत परिवार है, उन्हें योजना के तहत डबरी निर्माण के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वर्ष 2023-24 में डबरी निर्माण हेतु 2.99 लाख रुपए की स्वीकृति मिली। डबरी बन जाने के बाद देवनाथ को सिंचाई के माध्यम से खेती-किसानी के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पा रहा है। वहीं अब वे इसके अलावा मछली पालन एवं सब्जी-बाड़ी का काम भी कर रहे है, जिससे उनकी आय में  वृद्धि हो रही है। अब वे उन्नत किसान बनकर उभरे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 30 x 30 की साईज की डबरी का निर्माण कराया गया, जिसमें वर्तमान में 06 फीट पानी भरा हुआ है। खेत की मेड़ पर अरहर की फसल एवं लौकी का उत्पादन किया जा रहा है, इस वर्ष धान का उत्पादन भी विगत वर्ष की तुलना में ज्यादा हुआ है। देवनाथ ने अपनी डबरी में इस बार 26 किलो मछली  के बीज डाले है जिनकी वर्तमान ग्रोथ अच्छी हो रही है, डबरी निर्माण से उनकी खेतों की नमी भी बढ़ गई, उन्होंने बताया कि वह इस बार अपने खेतों में गेहूं और साग सब्जी का उत्पादन करेगें। उन्हें अपने परिवार की अजीविका चलाने में अब कोई परेशानी नही हो रही है।डबरी निर्माण कार्य से कुल 1111 मानव दिवस रोजगार का भी सृजन हुआ।  देवनाथ ने शासन को धन्यवाद देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। मनरेगा के अंतर्गत पंचायत स्तर पर डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण जैसे कई कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.