Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन को मौत की सजा
    विदेश

    चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन को मौत की सजा

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन को मौत की सजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन: हाल ही में चीन में भ्रष्टाचार से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आईं. पहली, चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुंग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में जांच शुरू हो गई है. डोंग जुंग तीसरे चीनी रक्षा मंत्री हैं जिन पर इस तरह की जांच चल रही है. दूसरी खबर इससे भी ज्यादा ध्यान खींचने वाली है, जो भ्रष्टाचार के गहराते दायरे को उजागर करती है. चीन में बैंक ऑफ चाइना (BOC) के पूर्व चेयरमैन लियू लियांग को भ्रष्टाचार और गैरकानूनी लोन देने के आरोप में मौत की सजा दी है.

    पूरा मामला क्या है?
    चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में शीर्ष पदों पर बैठे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त बताए जाते हैं. रक्षा मंत्री डोंग जुन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एंटी-करप्शन ड्राइव के तहत इन आरोपों में फंसे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चीन को डर है कि भ्रष्टाचार की वजह से चीन की सेना कमजोर हो रही है. इसलिए 2023 से चीन की सेना में एंटी करप्शन ड्राइव चलाया जा रहा है, इसके तहत अब तक नौ PLA जनरल और कई अधिकारियों को हटाया गया है.

    वहीं लियू की बात करें तो चीन की अदालत ने उन्हें करीब 168 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाया. इसके अलावा, उन्होंने करीब 4,620 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लोन ऐसे कंपनियों को दिए जो इसके योग्य नहीं थीं. लियू को राजनीतिक अधिकारों से हमेशा के लिए वंचित कर दिया गया. उनकी पूरी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. साथ ही उन्होंने जो भी गैरकानूनी तरीके से कमाई की है उसे जब्त कर राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा.

    2012 से चल रहा है एंटी करप्शन ड्राइव
    नवंबर 2012 में शी जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना यानी CCP के जनरल सेक्रेटरी चुने गए. तब से लेकर ही उनका भ्रष्टाचार को लेकर रूख सख्त रहा है. दरअसल CCP का चीन पर 1949 के बाद से कब्जा रहा है. उसी दौर में पार्टी के भविष्य को लेकर एक आशंका हावी होने लगी थी. वो ये कि पार्टी के अंदर भाई-भतीजावाद बढ़ रहा है. ये लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुके हैं. जिनपिंग भी इससे भली भांति परिचित थे. फिर जब मार्च 2013 में शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति बन गए तो उन्होंने कुछ ही समय बाद ही एंटी-करप्शन कैंपेन लॉन्च कर दिया. अब तक इस अभियान के तहत 50 लाख अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है. भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के निशाने पर बड़े अधिकारियों के साथ साथ निचले स्तर के कर्मचारी भी रहे हैं. वहीं साल 2023 के दिसंबर में चीन की विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की स्थायी समिति ने देश के आपराधिक कानून में संशोधन पारित किया था. इसका मकसद रिश्वतखोरी के लिए सज़ा को सख्त करना था. इस संशोधन के जरिए ही करप्शन के लिए मौत की सजा तक का प्रावधान किया गया था.

    चीन की आलोचना क्यों होती है?
    भ्रष्टाचार विरोधी अभियान की आलोचना इसी एक बात से ज्यादा होती है कि इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है. दूसरे देशों में इस तरह के केसेस से निपटने के लिए इंडिपेंडेंट डिपार्टमेंट होता है जहां किसी भी पार्टी का दखल नहीं होता. मगर चीन में भ्रष्टाचार से जुड़े नियम कायदे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ही तय करती है और इसे अंजाम देती है. जानकार मानते हैं कि स्वतंत्र जांच और संतुलन की कमी का मतलब है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए भ्रष्टाचार की जांच को आसानी से हथियार बनाया जा सकता है. या यूं कहें कि भ्रष्टाचार-विरोधी कैंपेन की आड़ में जिनपिंग को अजेय बनाने की कोशिश चल रही है.

    कुछ बड़े नाम जो भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे
    पहला नाम है चीन के पूर्व रेलमंत्री लियु जिजुन का. साल 2013 में अदालत ने जिजुन को मौत की सजा सुनाई. आरोप लगे कि वो भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उन्होंने बतौर रेलमंत्री रहते हुए सत्ता का दुरुपयोग किया. रिश्वत लेकर सरकारी रेल के ठेके दिलवाए. इस रिश्वत से लियु ने महज 25 साल में 80 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा कमाए. पहले कम्युनिस्ट पार्टी के हेड हुआ करते थे बाई एनपेई. वो 2011 तक युन्नान में पार्टी का काम संभालते रहे. फिर उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. कहा गया कि उन्होंने 3 अरब रुपयों से भी ज़्यादा कमाए हैं. उनके ऊपर केस चला, अक्टूबर 2016 में उन्हें इस जुर्म के लिए सजा-ए-मौत सुना दी गई. लेकिन बाद में ये सजा बदलकर आजीवन कारावास कर दी गई थी.

    अप्रैल 2015 में जनरल गुओ बॉक्सिओंग पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगे. वो सेन्ट्रल मिलिट्री कमीशन माने (CMC) के वाइस चेयरपर्सन थे. CMC चीन के रक्षा मामलों में सबसे बड़ा संगठन है. ये एक तरीके से चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को चलाती है. जुलाई 2016 मे खबर आई कि गुओ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और सजा के खिलाफ अपील भी नहीं की है. उसके बाद उनकी संपत्तियां जब्त कर लीं गई और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.