Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»फील्ड सर्वे के आधार पर होगी ‘अध्यक्षों’ की नियुक्ति
    मध्यप्रदेश

    फील्ड सर्वे के आधार पर होगी ‘अध्यक्षों’ की नियुक्ति

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फील्ड सर्वे के आधार पर होगी ‘अध्यक्षों’ की नियुक्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र कांग्रेस की कार्यकारिणी के बाद अब पार्टी का फोकस संगठन की मजबूती और सक्रियता पर है। इसके लिए पार्टी ने फॉर्मूला बनाया है। जिसके तहत जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां फील्ड सर्वे के आधार पर की जाएंगी। नेताओं के बड़े नाम या जान-पहचान के आधार पर किसी को पद नहीं मिलेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिला और ब्लॉक स्तर पर जाकर सक्रिय कार्यकर्ता तलाशे जाएंगे। युवाओं और महिलाओं को अधिक महत्व दिया जाएगा। पदाधिकारियों की नियुक्ति में नेताओं की सक्रियता और पूर्व के चुनावों में उनके योगदान को ध्यान दिया जाएगा। कई जिलों की कार्यकारिणी में लंबे समय से बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में फील्ड में जाकर स्थिति देखने के बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी, फिर उसकी समीक्षा के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
    मप्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने अब गांव स्तर तक पहुंचेगी। कांग्रेस प्रदेश में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन करेगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में राजनीतिक मामलों के लिए गठित समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि अब कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए प्रदेश की सभी 23 हजार ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाए जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में अभी वार्ड स्तर पर तो कांग्रेस की कमेटी है, लेकिन अब पार्टी 50 घरों पर एक अलग से कमेटी बनाएगी।

    नए साल में होगा बड़ा बदलाव
    सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस आगामी दो वर्ष केवल संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। इसके लिए नया फार्मूला लागू किया जाएगा। जिला और ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्ष प्रत्येक तीन वर्ष में बदले जाएंगे। दोबारा काम करने का अवसर सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जिनका प्रदर्शन बेहतर होगा। जिला प्रभारी एक माह के भीतर आवंटित जिलों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे, जिसके आधार पर नए वर्ष में लगभग 50 प्रतिशत जिला और ब्लॉक इकाइयों में परिवर्तन किया जाएगा। अधिकतर नए पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के बनाए जाएंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का बड़ा कारण संगठन की कमजोरी को माना गया। जिला और ब्लॉक इकाइयों के अधिकतर पदाधिकारी निष्क्रिय रहे। उन्होंने संगठनात्मक कामों में रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण कार्यकर्ता भी हतोत्साहित हुए। इस स्थिति को बदलने के लिए अब संगठन के पुनर्गठन पर फोकस किया जा रहा है।

    युवा नेतृत्व पर फोकस
    राजनीतिक मामलों की समिति ने जिला और ब्लॉक इकाइयों को सक्रिय करने के लिए आम सहमति से दो सुझाव दिए थे, जिसे प्रदेश कांग्रेस ने स्वीकार किया है। इसमें पहला पार्टी के कार्यक्रम भोपाल में करने के स्थान पर ब्लॉक या जिला स्तर पर किए जाएं और दूसरा जिला व ब्लॉक पदाधिकारी तीन वर्ष से अधिक पदस्थ नहीं रहना चाहिए। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहिए। प्रदेश कार्यसमिति के माध्यम से इसकी शुरुआत की जा चुकी है। अब जिला और ब्लॉक इकाइयों में परिवर्तन किया जाएगा। जिन पदाधिकारियों को पदस्थ रहते तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उन्हें बदला जाएगा। इसके लिए प्रदेश महासचिवों से कहा गया है कि वे प्रभार के जिले में बैठक करके संगठन की गतिविधियों को लेकर प्रतिवेदन तैयार करें। इसमें यह भी बताएं कि जिला और ब्लॉक इकाइयों में पदाधिकारी कब से पदस्थ हैं। वहां नगरीय निकाय, जिला और जनपद पंचायत के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम कैसे रहे हैं। पार्टी की गतिविधियों को किस तरह से संचालित किया जा रहा है। कौन-कौन से अभियान चलाए गए हैं और पार्टी से नए लोगों को जोडऩे के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इन सब आधार पर जिला और ब्लॉक इकाइयों में परिवर्तन का निर्णय लिया जाएगा।

    15-15 वर्षों से ब्लॉक अध्यक्ष
    वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले वरिष्ठ नेता कमल नाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भेजा गया था, तब उन्होंने अपने हिसाब से जिलाध्यक्ष बनाए थे। इसके बाद कुछ जिला और ब्लॉक अध्यक्ष ही बदले गए। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि लगभग 50 प्रतिशत अध्यक्षों को चार वर्ष से अधिक हो चुके हैं। कुछ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तो 15-15 वर्षों से हैं। ऐसे सभी पदाधिकारी बदले जाएंगे। इसके साथ ही जो नई नियुक्तियां होंगी, उनमें अधिकतर 50 वर्ष से कम आयु के होंगे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि हमारा पूरा फोकस संगठन की मजबूती पर है। गांव, वार्ड और मोहल्ला प्रदेश समितियां गठित की जा रही हैं। पदाधिकारियों को प्रभारी बनाकर जिलों का दायित्व दिया है। आने वाले समय में इनकी रिपोर्ट पर निर्णय लिए जाएंगे।

    रिमोट से नहीं चलेगी कमेटी
    प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने साफ कर दिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दिल्ली का हस्तक्षेप कम होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस कमेटी अपने आप चलनी चाहिए। दिल्ली के रिमोट से कमेटी चले, ऐसा नहीं होना चाहिए। आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी आकर प्रदेश की कमेटी को चलाए यह नहीं हो सकता। बैठक में कांग्रेस की ब्लॉक स्तर तक गठित होने वाली कमेटियों में कोटा सिस्टम को लेकर हर बार उठने वाले सवालों को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया है कि ब्लॉक स्तर तक बनने वाली कमेटियों में नियुक्तियों को लेकर नए मापदंड बनाए जाएंगे। प्रदेश प्रभारी के मुताबिक बैठक में तय किया गया है कि जिला, ब्लॉक कमेटी में अपॉइंटमेंट के लिए कोई कोटा सिस्टम नहीं होगा, मेरिट बेस पर अपॉइंटमेंट होंगे। प्रदेश में जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

    April 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने मौके पर जांची हेल्पलाइन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी; समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश……

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.