Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इज्तिमा के दौरान ईंटखेड़ी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन व बसें
    मध्यप्रदेश

    इज्तिमा के दौरान ईंटखेड़ी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन व बसें

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इज्तिमा के दौरान ईंटखेड़ी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन व बसें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मुस्लिम समाज का धार्मिक सम्मेलन (इज्तिमा) का आयोजन राजधानी के ईंटखेड़ी में 29 नवंबर से शुरू होगा। दो दिसंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में यातायात पुलिस ने मार्ग परिवर्तन योजना जारी की है। इस कार्यक्रम में भोपाल-बैरसिया मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। साथ ही नरसिंहगढ़ और नजीराबाद की ओर से भोपाल आने वाले वाहन भी प्रभावित होंगे। उन्हें गांधीनगर क्षेत्र से होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।ईंटखेडी थानांतर्गत ग्राम घासीपुरा में आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होगा। इसमें पूरे देश भर से आने वाली हजारों जमातें सम्मिलित होंगी। विदेश से भी जमाती आएंगे। समापन दिवस पर दो दिसंबर को दुआ की नमाज अदा की जाएगी। जिसमें लाखों की संख्या मे मुस्लिम धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे। जिसके चलते इज्तिमा स्थल के आसपास के मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। जाम लगने की भी आशंका बनी रहती है। इस वजह से 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दो दिसंबर की रात आठ बजे तक इत्जिमा स्थल ईंटखेड़ी तक सभी प्रकार के भारी वाहनों एवं यात्री बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही एक दिसंबर की रात आठ बजे से दो दिसंबर की रात आठ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

    इज्तिमा के दौरान इन मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन एवं बसें
    – इज्तिमा स्थल (घासीपुरा-ईटखेड़ी) की ओर आने वाले सवारी बसों का बैरसिया से ईटखेड़ी तक के मार्ग पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    – गुना-शिवपुरी अशोकनगर से बैरसिया होकर भोपाल आने वाली यात्री बसें मकसूदनगढ़-गुना ब्यावरा से होकर भोपाल आ-जा सकती हैं। इसी प्रकार नजीराबाद, सिरोंज, विदिशा से आने वाली बसें, भोजपुरा जोड़ से होकर अहमदपुर-दोराहा होकर परवलिया-मुबारकपुर से होकर से भोपाल जा आ सकती हैं।
    – भोपाल से गुना-शिवपुरी-अशोकनगर-बैरसिया होकर जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर-परवलिया-दोराहा-अहमदपुर-भोजपुरा जोड़ से आ-जा सकेंगी।
    – गुनगा, बैरसिया ईंटखेड़ी क्षेत्र के क्रेशरों व अन्य निर्माण सामग्री लेकर चलने वाले डंपर, ट्रक और सभी व्यावसायी लोडिंग वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

    शहर में स्टेशन/एयरपोर्ट के लिए यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
    एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे। भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म-1 की तरफ आ सकेंगे।

    शहर मे आने वाली यात्री बसों का डायवर्सन
    सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, मिसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी की ओर आवाजाही करेंगी। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर से भोपाल आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग करेंगी। इंदौर और उज्जैन की ओर से आने वाली बसें खजूरी बायपास, बैरागढ़ से हलालपुर बस स्टैंड पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुना, राजगढ़ और ब्यावरा की ओर से आने वाली बसें श्यामपुर, परवलिया होते हुए मुबारकपुर बायपास से खजूरी रोड, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैंड की ओर जा सकेंगी। विदिशा की ओर से आने वाली बसें सूखीसेवानिया, चोपड़ा बायपास से भानपुर रोटरी पर समाप्त होंगी। बैरसिया की ओर से आने वाली बसें गोलखेड़ी से तारासेवानिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैंड पर समाप्त होंगी।

    1 दिसंबर को भारी एवं अन्य वाहनो के लिए डायवर्सन व्यवस्था
    1 दिसंबर रात 10 बजे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से शहर में सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इंदौर और सीहोर की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहन भोपाल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन्हें सीहोर जिले की सीमा पर रोका जाएगा या डायवर्ट कर दिया जाएगा। गुना और राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को ब्यावरा पर रोककर श्यामपुर और सीहोर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। रायसेन, सलामतपुर और मंडीदीप से आने वाले भारी वाहनों को मंडीदीप और रायसेन सीमा पर रोका जाएगा। इंदौर की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जो होशंगाबाद जाना चाहते हैं, वे सीहोर से झागरिया, भदभदा, डिपो चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नंबर-2, बीजेपी कार्यालय और मानसरोवर होते हुए मिसरोद रोड की ओर जा सकेंगे। बैरसिया से भोपाल की ओर आने वाले आम यात्री वाहन गोलखेड़ी, राताताल, तारासेवनिया और परवलिया होते हुए भोपाल में प्रवेश कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर, रतनागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद, भोपाल टाकीज, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय के सडक़ों पर होने के कारण इन स्थानों पर यातायात को आवश्यकतानुसार परिवर्तित मार्गों पर चलाया जाएगा।

    इज्तिमा में शिरकत करने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था
    विदिशा की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बाइपास चौराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें। सीहोर, राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चौराहा से मीना चौराहा बाइपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें। भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बाइपास चैराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें। बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोलखेडी जोड होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.