Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»भूमि ने ‘द रॉयल्स’ और ‘दलाल’ पर की बात, बताया दोनों किरदारों का अंतर
    मनोरंजन

    भूमि ने ‘द रॉयल्स’ और ‘दलाल’ पर की बात, बताया दोनों किरदारों का अंतर

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भूमि ने ‘द रॉयल्स’ और ‘दलाल’ पर की बात, बताया दोनों किरदारों का अंतर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भूमि पेडनेकर हाल में ही भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह की सह-मेजाबानी करती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी आगामी परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नेटफ्लिक्स सीरीज द रॉयल्स और प्राइम वीडियो की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर दलदल शामिल है। 

    रोमांटिक कॉमेडी होगी द रॉयल्स 
    भूमि ने द रॉयल्स का टीजर साझा करते हुए कहा कि यह उनकी पहली सीरीज है और वह इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह काफी उत्साहित हैं कि नेटफ्लिक्स उनके साथ काम कर रहा है और एक शानदार सीरीज बनाई जा रही है। अभिनेत्री ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि यह सीरीज कॉमेडी और रोमांस को जोड़ती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि भले ही यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, लेकिन जीनत अमान और ईशान खट्टर समेत सभी कलाकार इसमें कई लेयर वाले और बारीकियों से भरे अभिनय का प्रदर्शन करते हैं।

    'द रॉयल्स' में दिखेंगे कई कलाकार
    प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना की नई रोमांटिक कॉमेडी सीरीज में उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा, ल्यूक केनी, विहान समत, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश और साक्षी तंवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।प्रीतिश नंदी ने इसका निर्माण किया है, जबकि रंगिता और इशिता शो के निर्माता हैं। इस शो में रोमांस, महत्वाकांक्षा, इच्छा आदि भावनाओं से भरी कहानी देखने को मिलेगी। 

    'दलाल' में अपने किरदार को भूमि ने बताया जटिल
    इसके अलावा अभिनेत्री ने अपनी आगामी सीरीज दलाल पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सीरीज द रॉयल्स के बिलकुल विपरीत है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी इस तरह के पेचीदा किरदार को नहीं निभाया है। उन्होंने अपने किरदार को बहुत जटिल करार दिया है। बताते चलें कि ये सीरीज थ्रिलर को पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ सकती है, क्योंकि ये सीरीज एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर होने वाली है। आईएफएफआई में अन्य फिल्मी हस्तियों के साथ मंच साझा करते हुए अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये एक वैश्विक मुद्दा है और चीजें अब पहले से काफी अच्छी हुई हैं। 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.